Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather : बिहार में आसमान से बरस रही आग, दो दिन लगातार इन जिलों में चलेगी भयानक 'लू'; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

    Updated: Sun, 19 May 2024 07:38 AM (IST)

    बिहार में दो दिनों तक आसमान आग उगलने वाला है। कई जिलों में प्रचंड गर्मी शरीर को जलाने का काम करेगी। जानकारी के मुताबिक बिहार के 19 जिलों में तापमान 40 ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. शेखपुरा, जमुई, बांका, आरा, नालंदा, अरवल एवं नवादा में उष्ण लहर का प्रकोप
    2. राज्य में सर्वाधिक तापमान बक्सर में 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
    3. 42.7 डिग्री राजधानी का अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम 30.5 डिग्री रिकॉर्ड

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिनों तक राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में लू चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को मौसम के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। शनिवार को राज्य के 19 जिलों का तापमान 40 या उससे अधिक रहा।

    Patna Tempareture मुख्य रूप से शेखपुरा, जमुई, बांका, आरा, नालंदा, अरवल एवं नवादा में उष्ण लहर का प्रकोप रहा। राज्य में सर्वाधिक तापमान बक्सर में रिकॉर्ड किया गया, वहां पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रिकॉर्ड किया गया।

    राजधानी में अधिकतम तापमान 42.7 एवं न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 42 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एसके सुमन का कहना है कि बिहार में फिलहाल दो दिनों तक लू चलने के आसार हैं। उसके बाद ही प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा।

    सुबह दस बजे से ही झुलसा रही गर्मी

    Bihar News आजकल प्रदेश के अधिकांश भागों में सुबह दस बजे से ही गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। खुले सिर बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। तीखी धूप एवं गर्म हवा के कारण घर से बाहर निकलने पर लगता है मानो चेहरा झुलस जाएगा। गर्मी से लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल रही है।

    खबरें और भी

    लगता है कि घरों में लगे पंखे भी आग उगल रहे हैं। शनिवार को भीषण गर्मी से दोपहर में राजधानी के अधिकांश सड़कों पर बहुत कम लोग दिखाई पड़े। आवश्यक कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवा से राहत नहीं।

    गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दिनभर कूलर एवं एसी चला रहे हैं। रात में भी आधी रात के बाद ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Teachers Duty Hours : स्कूल खुलते ही शिक्षकों को मिल गया एक और ऑर्डर, अब इतने घंटे करनी होगी ड्यूटी

    'उनको ऊंट दे देंगे...' PM Modi के भैंस वाले बयान पर Lalu Yadav ने ली चुटकी, बार-बार बिहार आने पर भी कसा तंज