Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: बिहार में ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, लगातार हो रही तापमान में गिरावट, आने वाले दिनों में और बदलेगा मौसम

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 07:36 AM (IST)

    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। तेजी से तापमान में गिरावट हो रही है। बिहार में मध्य दिसंबर में ही तापमान 5 ...और पढ़ें

    ठंड ने तोड़ा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड
    ठंड ने तोड़ा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड

    HighLights

    1. पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
    2. मध्य दिसंबर में ही 5 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
    3. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: इस वर्ष लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। दिसंबर महीने के आधे दिनों में ही न्यूनतम तापमान ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार यानी 14 दिसंबर को राज्य में डेहरी का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को इसमें और गिरावट के आसार हैं।

    मधुबनी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    • पटना- राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।
    • भागलपुर - भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है।

    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। देश के पर्वतीय इलाके में भारी बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गई है। आगे भी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा।

    सुबह-शाम ठंड से रहें सावधान

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आकाश साफ होने की वजह से दिन में धूप निकलने के बाद वातावरण में गर्म रहती है लेकिन जैसे ही सूर्यास्त होता है तापमान में गिरावट शुरू हो जाता है।

    इस तरह की स्थिति सुबह आठ बजे तक बनी रहती है। ऐसे में लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। खासकर शाम को या रात में कार्यालय से लौटते गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।

    प्रदूषण में भी इजाफा

    ठंड बढ़ने के साथ ही राजधानी की हवा लगातार बिगड़ रही है। प्रशासन का प्रयास भी कोई खास असर नहीं डाल रहा है। गांधी मैदान में शनिवार को फिर वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है।

    खबरें और भी

    गांधी मैदान एवं आसपास के क्षेत्रोंका AQI 400 के पार पहुंच गया। गांधी मैदान इलाके का AQI 415 दर्ज किया गया। यह स्थिति गांधी मैदान के समीप दूसरी बार बनी है। मेले के कारण प्रदूषण और तेजी से बढ़ रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Jobs: बिहार में युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती का एलान; यहां देखें डिटेल

    Bihar DGP पद का प्रभार सौंपने से पहले IPS आलोक राज ने दिया रिएक्शन, बोले- अपने बैचमेट विनय कुमार को...