Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: ठंड से ठिठुरा बिहार, अब सर्दी और बढ़ने के आसार; जानें IMD की ताजा वेदर रिपोर्ट

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 07:36 AM (IST)

    बिहार में पछुआ हवाओं के चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 13 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ रोहतास और मोतिहारी राज्य के ...और पढ़ें

    बिहार में तेजी से बढ़ रहा ठंड का सितम
    बिहार में तेजी से बढ़ रहा ठंड का सितम

    HighLights

    1. बिहार में लगातार तापमान में गिरावट जारी
    2. रोहतास और मोतिहारी में 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
    3. 15 जिलों में घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी

    जासं , पटना। राजधानी समेत प्रदेश में पछुआ का प्रवाह जारी है। पछुआ हवा चलने के कारण सुबह के समय पटना सहित अधिसंख्य भागों में कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, दिन के समय धूप निकलने की वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है।

    15 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तराई वाले इलाके के 15 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर,सीतामढ़ी , मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया व कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर बहुत घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना समेत अन्य जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं राजधानी में आगामी तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

    तापमान में गिरावट

    रविवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। जबकि आठ जिलों को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    रोहतास और मोतिहारी सबसे सर्द

    पटना का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस जबकि 13.0 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास व मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरा व तराई वाले भागों में घने कोहरे का प्रभाव बना रहा।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों का तापमान

    • पटना- अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस
    • भागलपुर- अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस़
    • मुजफ्फरपुर- अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस
    • गया- अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस

    राजधानी का AQI पहुंचा 300 पार

    ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदेश में प्रदूषण में भी काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। पटना का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 पार पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिनों में इसके कम होने के आसार नहीं हैं। वहीं पटना के साथ ही आस-पास के जिलों में भी तेजी से प्रदूषण में इजाफा हो रहा है, जिसका लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Pushpa 2 Trailer launch: बिहार वालों का प्यार देख गदगद हुए अल्लू अर्जुन, कहा- आपने पुष्पा को झुका दिया

    Patna Airport: यूनिटी मॉल के निर्माण पर लगी रोक,पटना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण बना वजह