विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार में फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट

Published: Mon, 23 Dec 2024 07:36 AM (IST)

बिहार में पिछले लगभग 15 दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। सभी जिलों का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

HighLights

  1. बिहार में 27 और 28 दिसंबर को बारिश के आसार
  2. 3 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पछुआ हवाएं चलने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्के ठंड का प्रभाव बना रहेगा। वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में 27-28 दिसंबर को बारिश होने की भी संभावना जताई है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

  • पटना- पटना में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है।
  • भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है।
  • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है।

स्थिर बना हुआ है मौसम

बक्सर सहित प्रदेश के सभी जिलों में मौसम का मिजाज बीते लगभग 15 दिनों से स्थिर बना हुआ है। इस बीच अधिकतम तापमान में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास, जबकि न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

बीच की कुछ अवधि में ठंड का अहसास थोड़ा बढ़ा था। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम सात-आठ तक गया था, लेकिन बीते तीन-चार दिनों से मौसम में रूखापन है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त हुई है।

27-28 दिसंबर को बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। 27-28 दिसंबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का पूर्वानुमान किया गया है।

इन जिलों में बारिश के आसार

कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और अरवल सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

इधर रविवार को जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण स्थित राष्ट्रीय नवाचार परियोजना के लघु मौसम तापमाप केंद्र, कुकुढ़ा में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

देखा जाए तो साल 2024 की विदाई के लगभग सप्ताह दिन शेष रह गए हैं। पौष की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में ठंड का दौर चरम पर रहता है, लेकिन अभी कड़ाके की ठंड पड़ती नहीं दिख रही है। यह और बात है कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी में उत्तर पश्चिम की हवा सुबह-शाम सिहरन बढ़ाए हुए है।

ये भी पढ़ें

बिहार में स्मार्ट मीटर के साथ हो गया 'खेल', विभाग को नहीं लगी बिजली चोरी की भनक; मामला सामने आते ही 7 लोगों पर FIR

बिहार में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर चल रहा था बड़ा 'खेल', कीमत तय कर 4 साल तक काटी मौज; ऐसे हुआ भंडाफोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।