Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Todya : कंपकपाने वाली ठंड के लिए हो जाइए तैयार, पश्चिमी विक्षोभ से झमाझम बारिश के भी आसार

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 07:46 AM (IST)

    बिहार सहित देशभर में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है वहीं सुबह और शाम के समय कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिन ...और पढ़ें

    बिहार में अगले दो दिन में बदलेगा मौसम
    बिहार में अगले दो दिन में बदलेगा मौसम

    HighLights

    1. बिहार में अगले दो दिनों में तेजी से बदलेगा मौसम
    2. कड़ाके की ठंड के बीच बारिश बढ़ाएगी परेशानी

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: दिसंबर महीने की शुरुआत होने के साथ ही ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के बाद अब दिन में भी पारा गिरना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ठंड में तेजी से इजाफा होगा। वहीं 8-9 दिसंबर को बारिश के भी आसार हैं, जिसके बाद कड़ाके की ठंड दस्तक देगी।

    प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    • पटना- राजधानी पटना में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।

    बारिश के भी आसार

    ठंड की दस्तक के बाद अब मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर भी बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 8 और 9 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद ठिठुरन और बढ़ेगी।

    डेहरी रहा सबसे ठंडा

    प्रदेश में रोहतास का डेहरी सबसे ठंडी जगह बना हुआ है। डेहरी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसके और कम होने के आसार हैं।

    प्रदूषण बना बीमारियों की वजह

    एक ओर जहां प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। वायु प्रदूषण कई बीमारियों का कारण भी बन रहा है। कुल मौतों में सात प्रतिशत मृत्यु का कारण प्रदूषण को माना जा रहा है। ये बातें गुरुवार को राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहीं।

    उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कर ही हम धरती को बचा सकते हैं। मंत्री ने कहा कि राज्य के कई शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। उस पर नियंत्रण के लिए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दुनियाभर में अभियान चलाया जा रहा है, जिससे इसका प्रभाव पूरे मानव जाति पर नहीं पड़ सके

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    बिहार के सुपौल जिले में बवाल; पुलिस और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक जवान घायल

    BPSC 70th Admit Card: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, 2034 पदों पर होनी है नियुक्ति