यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार में आज होगी झमाझम बारिश? इन लोगों से सावधानी बरतने की अपील, पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट
बिहार के कई इलाकों में आज पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का मौसम तेजी से बदल रहा है। आसमान में ब ...और पढ़ें

HighLights
- पश्चिमी विक्षोक्ष के असर से कई इलाकों में बारिश के आसार
- ठंड को लेकर भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राज्य का मौसम तेजी से बदल रहा है। हिमालय की तराई वाले इलाके में बर्फबारी होने से प्रदेश के मैदानी भाग में ठंड बढ़ने के आसार बन गए हैं। अगले चौबीस घंटे के अंदर तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी एवं उत्तरी भाग में विक्षोभ एवं पूर्वोत्तर भारत में चक्रवात बनने के कारण रविवार और सोमवार को बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में बारिश के भी आसार हैं।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
- पटना- राजधानी पटना में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
- भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
- मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
बारिश के आसार
पश्चिमी एवं उत्तरी भाग में विक्षोभ एवं पूर्वोत्तर भारत में चक्रवात का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ इलाके में वर्षा भी होने के आसार हैं। खासकर राज्य के दक्षिण एवं पूर्वी भाग में वर्षा की उम्मीद की जा रही है।
शनिवार को गया सबसे गर्म
शनिवार को राज्य में गया सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पूसा एवं जीरादेई सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, वहां पर न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी में अधिकतम तापमान 24.8 एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।
खासकर किसानों को वर्षा को लेकर सावधानी बरतनी होगी। राज्य में धान की कटाई एवं दौनी चल रही है। इस समय खुले में धान की पैदावार रखना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आकाश में बादल छाने के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि हो सकती है। वहीं दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है।
खबरें और भी
न्यूनतम तापमान में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 15 दिसंबर के बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें
Khan Sir Health Update: खान सर अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टर कर रहे निगरानी; जानिए ताजा हेल्थ अपडेट