Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पछुआ हवाओं से बढ़ी कनकनी, कोहरा भी करेगा परेशान; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 07:35 AM (IST)

    समूचे प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। डेहरी का न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और गिरने के ...और पढ़ें

    पटना में सुबह के समय साफ नजर आया मौसम
    पटना में सुबह के समय साफ नजर आया मौसम

    HighLights

    1. कोहरे की घनी चादर में लिपटा प्रदेश
    2. आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राज्य में पश्चिमोत्तर से आने वाली हवाओं का प्रभाव दिखाई देने लगा है। सुबह के समय प्रदेश में घने कोहरे की चादर नजर आती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं, वहीं आने वाले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। बदलते मौसम की वजह से बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।

    पटना में आज सुबह का मौसम

    प्रदेश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    • पटना- राजधानी पटना में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।

    बारिश के आसार

    पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। वहीं सुबह के समय घने कोहरे की चादर नजर आएगी।

    डेहरी रहा सबसे ठंडा

    प्रदेश में ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को रोहतास का डेहरी सबसे ठंडा रहा। डेहरी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

    ठंड के कारण बुखार के मरीजों में इजाफा

    ठंड ने धीरे-धीरे पांव पसारना प्रारंभ कर दिया है। जहानाबाद जिले के तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सूर्य भगवान के दर्शन होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है।

    खबरें और भी

    सुबह-शाम के समय सर्द हवा से कनकनी बढ़ जा रही है। वहीं इसकी वजह से बुखार से अधिक लोग ग्रसित हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक दिख रही है। अधिकांश बुखार, कोल्ड डायरिया, फ्लू, वायरल फीवर, सर्दी-खांसी आदि के मरीज आ रहे हैं। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या में बदलाव करना पड़ रहा है।

    तड़के चार बजे सुबह घूमने वाले लोग भी अब छह बजे के बाद घूमने निकल रहे हैं। बुजुर्गों ने तो भ्रमण करना ही छोड़ दिया हैं। वे लोग दोपहर में घर से बाहर निकल रहे हैं। कड़ाके की ठंड की वजह से सुबह के समय घर से निकलने से बच रहे हैं।

    ये भी पढ़ें

    Pappu Yadav: '10 करोड़ का मानहानि केस करूंगा', पप्पू यादव का फूटा गुस्सा; तैश में बोले- हल्के में ले रही सरकार

    Jamui Crime: जमीन के विवाद में 'धांय-धांय' से दहशत, जमुई में चले लाठी-डंडे; गोलीबारी का वीडियो भी आया सामने