Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: बिहार में बारिश फिर बढ़ाएगी आफत! कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    Updated: Tue, 23 Sep 2025 07:27 AM (IST)

    पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से बिहार के मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने जमुई बांका समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ज ...और पढ़ें

    बिहार में फिर सक्रिय होगा मानसून। फाइल फोटो
    बिहार में फिर सक्रिय होगा मानसून। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र |
    2. छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी |
    3. पटना सहित अन्य भागों में छिटपुट वर्षा |

    जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व मध्य एवं उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र 25 सितंबर के आसपास बनने की संभावना है। इनके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, छह जिलों जमुई, बांका, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और भागलपुर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    पटना सहित अन्य भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। अलग-अलग भागों में 27 सितंबर तक वर्षा की संभावना है। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    24 घंटों के दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। बीते तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों के कुछ स्थानों पर वर्षा में कमी आई है। मधेपुरा के सिंहेश्वर में 62.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि गया के मानपुर में पांच मिमी एवं कटिहार के बरारी में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जमुई, बांका, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, बांका, दरभंगा, मधुबनी आदि जगहों पर तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    पटना 34.0 28.1
    गयाजी 33.2 26.0
    मुजफ्फरपुर 33.0 27.5
    भागलपुर 34.9 27.8