Bihar Weather Update: बिहार में 20 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के कारण बिहार में 20 मई तक आंधी-पानी और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवा के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ उत्तर बिहार के 14 जिलों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, दक्षिण पूर्व भागों के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया एवं भागलपुर के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव बना हुआ है।
20 मई तक मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी जैसे हालात
शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव लाने वाली प्रणाली के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग भागों में 20 मई तक मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी जैसे हालात बने रहेंगे।
गुरुवार को पटना सहित आसपास का मौसम सामान्य बना रहा। गयाजी में 92 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। बांका के शंभूगंज में 54.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
खबरें और भी
11 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट
गुरुवार को पटना सहित 11 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.6 डिग्री सेल्सियस एवं 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में 42.2 मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 42.2 मिमी, जमुई के सोनू में 40.4 मिमी, मुंगेर के तारापुर 40.4 मिमी, बेगूसराय के नवाकोठी में 38.8 मिमी, बांका के घुरिया में 38.6 मिमी, मुंगेर के जमालपुर में 36.8 मिमी, पटना के होसवारी में 36.2 मिमी दर्ज की गई।
वहीं बेगूसराय के मटियानी में 35.2 मिमी, कटिहार के बलरामपुर में 35.0 मिमी, शेखपुरा में 32.4 मिमी, लखीसराय के हलसी में 32.2 मिमी, पटना के बलछी में 31.8 मिमी, सिवान के नूतन में 30.6 मिमी, लखीसराय में 30.2 मिमी, सारण के परसा में 29.8 मिमी दर्ज की गई।
इसके अलावा मुंगेर में 29.5 मिमी, सारण के परसा में 29.8 मिमी, नवादा के कौआकोल में 28.6 मिमी, जमुई के खैरा में 28.4 मिमी, पटना के अथमलगोला में 28.2 मिमी, मुंगेर में 26.8 मिमी, पूर्वी चंपारण में 26.8 मिमी, नवादा के काशीचक में 26.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 33.6°C | 23.2°C |
| गयाजी | 35.8°C | 20.8°C |
| भागलपुर | 32.8°C | 23.0°C |
| मुजफ्फरपुर | 31.4°C | 22.1°C |