Bihar Kal Ka Mausam: 8 सितंबर तक बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बिहार में 4 से 10 सितंबर तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
बिहार में 4 से 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट।
वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
लोगों को सुरक्षित रहने और जलभराव से बचने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, जागरण। बिहार में बाढ़ के खतरे के बीच मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा 4 सितंबर 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में मानसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्सों के अधिकांश क्षेत्रों और अन्य भागों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
तापमान और हवा की स्थिति
बीते 24 घंटों के दौरान भभुआ (कैमूर) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.1°C दर्ज किया गया, जबकि डेहरी (रोहतास) में न्यूनतम तापमान 24.4°C रहा। वैशाली में 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गई।
राज्य में रानीगंज में 51.0 मिमी और बिहार शरीफ में 50.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
बारिश का पूर्वानुमान
वर्तमान में उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे जुड़ी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा।
मौसम विभाग ने 4 से 10 सितंबर तक के लिए अलग-अलग जिलों में चेतावनी जारी की है।
- 5 सितंबर: पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना है।
- 6 सितंबर: मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
- 7 सितंबर: खगड़िया, कटिहार और पूर्णिया जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
- 8 सितंबर: औरंगाबाद, रोहतास और पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा, राज्य के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने, गरजने और वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने वज्रपात और बारिश के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले मैदान में होने पर तुरंत पक्के मकानों में शरण लें, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा निचले इलाकों में जलभराव एवं नदियों के बढ़ते जलस्तर के प्रति सावधानी बरतें।
