Bihar Weather Update: बिहार में उमस के बीच 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ गिरेंगी बिजलियां
बिहार में उमस और बादलों की आवाजाही के बीच पांच जिलों में भारी बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी ...और पढ़ें

बिहार का मौसम(एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
पांच जिलों में भारी बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट।
किशनगंज के टेढ़ागाछ में सर्वाधिक 78.6 मिमी वर्षा दर्ज।
अगले दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में बादलों की आवाजाही और तीखी धूप के साथ उमस का प्रभाव बना हुआ है। उमस के कारण लोग दिन और रात परेशान हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतर भागों में बादलों के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट की स्थिति बने होने से उमस का प्रभाव बने रहने के आसार है। जबकि, पांच जिलों के बांका, बेगूसराय, गोपालगंज, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चंपारण के अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
किशनगंज के टेढ़ागाछ में सर्वाधिक वर्षा
प्रदेश के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के टेढ़ागाछ में 78.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।
शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। पटना सहित नौ जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस एवं 36.7 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट
राजगीर में 35 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज हुई। अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ अमृतसर, देहरादून, उत्तरप्रदेश, बांकुरा से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इनके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 35.3 | 27.4 |
| गया | 34.4 | 25.4 |
| भागलपुर | 35.0 | 27.8 |
| मुजफ्फरपुर | 33.8 | 27.9 |
