विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: बिहार में मानसूनी बारिश का कहर, मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Updated: Mon, 17 Aug 2026 07:22 AM (IST)

Bihar Weather Forecast: मौसम विभाग ने बिहार के चार जिलों भभुआ, गया, जमुई और नवादा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि पटना में बूंदाबांदी की संभावना है।

बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. चार जिलों भभुआ, गया, जमुई, नवादा में भारी वर्षा चेतावनी।

  2. पटना सहित कई स्थानों पर बूंदाबांदी, मेघ गर्जन की संभावना।

  3. मानसून ट्रफ के प्रभाव से 30-40 किमी प्रति घंटा हवा।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही बने होने एवं मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार सोमवार को चार जिलों के भभुआ, गया, जमुई एवं नवादा जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व समेत अन्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ अमृतसर, लुधियाना, लखनऊ, वाराणसी, उत्तरी ओडिशा तटों पर बने कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।

मधुबनी में सबसे ज्यादा बारिश

भोजपुर एवं वैशाली में 30 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। मधुबनी में 12.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के सिकटा में 12.8 मिमी, पूर्णिया में 2.0 मिमी, सिवान के महाराजगंज में 1.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को भागलपुर व वाल्मीकि नगर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस एवं 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। वाल्मीकि नगर, शेखपुरा एवं जहानाबाद में छिटपुट वर्षा होने से उमस का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 35.6 29.0
गया 35.3 27.2
भागलपुर 33.9 26.4
मुजफ्फरपुर 34.0 29.2