विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में बाढ़ के खतरे के बीच मौसम का सितम, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Published: Sun, 06 Sep 2026 07:38 AM (IST)

शनिवार को पटना समेत बिहार के कई जिलों में हुई बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली, जिससे मौसम ...और पढ़ें

बिहार में मौसम का सितम। फोटो जागरण

बिहार में मौसम का सितम। फोटो जागरण

HighLights

  1. शनिवार को पटना सहित कई जिलों में हुई वर्षा।

  2. चार जिलों में भारी वर्षा, 21 में वज्रपात की चेतावनी।

  3. अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी वर्षा की गतिविधियां।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Update: सितंबर की शुरुआत में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार को मौसम के बदले तेवर ने राहत दी। पटना सहित प्रदेश के कई शहरों में दिन भर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर वर्षा होने से मौसम सामान्य बना रहा।

कभी तेज तो कभी हल्की फुहारों ने शहर की रफ्तार पर कुछ देर के लिए विराम लगाया, लेकिन मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरु हो गई थी। दोपहर बाद राज्य के 10 जिलों में शनिवार को झमाझम वर्षा हुई। पटना सहित सिवान, औरंगाबाद, मधेपुरा, सारण, बक्सर, कटिहार, बक्सर, आरा, सारण व अन्य जिलों में घने बादल छाए रहने के साथ जमकर वर्षा हुई।

आज 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 

रविवार को अररिया, कटिहार, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 21 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, इस सीजन में पटना एयरपोर्ट पर छह घंटे में सर्वाधिक वर्षा 68.1 मिमी दर्ज की गई। जबकि, बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

सिवान के नूतन में 80.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार लगातार नमी के प्रवाह, ताप के मिश्रण और स्थानीय सिस्टम बनने से एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ।

इसकी वजह से पटना के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई जबकि अन्य इलाकों में आंशिक वर्षा दर्ज की गई। पांच दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है। पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में

गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 30.9 डिग्री सेल्सियस एवं 36.9 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण गुजरात से झारखंड तक की ट्रफ उत्तरी बांग्लादेश तक जा रही है। छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 30.9 27.4
गया 33.8 25.4
भागलपुर 32.7 26.2
मुजफ्फरपुर 30.4 27.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)