Bihar Weather Update: बिहार में कहीं उमस तो कहीं आफत की बारिश, 10 जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी
बिहार में मानसून की सक्रियता से कहीं उमस तो कहीं आंधी-पानी की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने गोपालगंज, पश्चिम चंपारण समेत पांच जिलों में भारी बारिश ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेमरेटेड तस्वीर)
HighLights
बिहार में मानसून सक्रिय, कई जिलों में आंधी-पानी।
गोपालगंज, पश्चिम चंपारण समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
किशनगंज के चरघरिया में सर्वाधिक 178.4 मिमी वर्षा दर्ज।
जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के अलग-अलग भागों में मानसून की सक्रियता बने होने के साथ मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी की स्थिति बनी हुई। बादलों की आवाजाही होने एवं छिटपुट वर्षा होने से पटना सहित कई जिलों में उमस का प्रभाव बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट वर्षा एवं उमस का प्रभाव बना रहेगा। गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, किशनगंज, सारण एवं सिवान जिले में भारी वर्षा की चेतावनी है।
तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति
जबकि, प्रदेश के अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भभुआ, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, राेहतास, सहरसा, सुपौल में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी। इन स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दिन भर बादलाें की आवाजाही बने होेने के साथ धूप के प्रभाव से उमस की स्थिति बनी रही। वहीं, गोपालगंज, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सिवान, खगड़िया में वर्षा की फुहारों ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
खबरें और भी
किशनगंज में सबसे अधिक बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के चरघरिया में सर्वाधिक वर्षा 178.4 मिमी दर्ज की गई। राजधानी सहित प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस एवं 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ विक्रमगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
पटना, बांका एवं मधुबनी जिले में 31 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा
किशनगंज में बहादुरगंज में 132.4 मिमी, कोचाधाम में 94.2 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 93.0 मिमी, किशनगंज में 78.4 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 74.8 मिमी, सुपौल में 62.9 मिमी, अररिया के 60.0 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 55.2 मिमी दर्ज की गई।
औरंगाबाद के ओबरा में 54.2 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 48.6 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 45.2 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 44.6 मिमी, अररिया के पलासी में 44.0 मिमी, नवादा के काशीचक में 42.8 मिमी, औरंगाबाद के गोह में 41.4 मिमी दर्ज की गई।
जमुई के इस्लामनगर अलीगंज में 40.8 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 37.4 मिमी, नवादा के कौआकोल 34.2 मिमी, बिहारशरीफ 33.2 मिमी, नालंदा के गिरियक में 32.6 मिमी एवं किशनगंज के दिघलबैंक में 30.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 35.6 | 27.9 |
| गया | 33.2 | 27.0 |
| भागलपुर | 32.8 | 27.2 |
| मुजफ्फरपुर | 31.0 | 27.7 |