विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: जून के बाद अब जुलाई में भी मानसून की बेरुखी, सामान्य से कम होगी बारिश; सताएगी उमस भरी गर्मी

Published: Fri, 03 Jul 2026 07:47 AM (IST)

जून के बाद जुलाई में भी बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का विशेष प्रभाव नहीं दिखेगा, जिससे सामान्य से कम वर्षा ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. जुलाई में भी बिहार में मॉनसून का कमजोर असर रहेगा।

  2. सामान्य से कम बारिश और उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी।

  3. 5 से 7 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में तेजी संभव।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में जून के बाद अब जुलाई में भी दक्षिण पश्चिम मानसून का विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। राज्य के अधिकतर भागों में वर्षा की स्थिति सामान्य से कम रहने के साथ तापमान अधिक होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। ऐसे में खेती-किसानी के साथ आम जन जीवन पर मौसम की दोहरी मार पड़ सकती है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शुक्रवार को पटना सहित शेष जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी एवं हल्की वर्षा की संभावना है। हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। 

पांच से सात जुलाई के बीच मौसम में बदलाव के आसार है। इसके प्रभाव वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने का पूर्वानुमान है।

भभुआ के अधवारा में 86.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा 

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। भभुआ के अधवारा में 86.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर में 48 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। पटना सहित 13 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस एवं सिवान के जीरादेई में 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर में काले बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। 

गुरुवार को राजधानी में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वर्षा खत्म होने के साथ धूप निकलने के बाद उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा। हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार को जमुई, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, औरंगाबाद, रोहतास, समस्तीपुर समेत अन्य भागों के लिए मेघ गर्जन के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है। पटना सहित कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

रोहतास के कोचस में 57.2 मिमी, नवादा के रजौली में 50.2 मिमी, औरंगाबाद में 40.8 मिमी, जमुई के चकाई में 40.6 मिमी, बक्सर के नवानगर में 36.4 मिमी, भभुआ के चांद में 33.2 मिमी दर्ज की गई।

सासाराम में 29.4 मिमी, अररिया में 28.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के सराय में 28 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 27 मिमी, मोहनिया में 26.2 मिमी, नालंदा के सिलाव में 23.2 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 20.8 मिमी दर्ज की गई।

बांका के अमरपुर में 20.4 मिमी, समस्तीपूर के पूसा में 20.2 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 18.6 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 18.4 मिमी एवं राजगीर में 18.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना 35.2 28.8
गया 35.6 27.2
भागलपुर 34.8 26.8
मुजफ्फरपुर 34.0 28.1

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।