Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: पटना सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 07:23 AM (IST)

    बिहार में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटों में 30-40 किमी/घंटा की हवा चलेगी, जबकि तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। मंगलवार क ...और पढ़ें

    बिहार में बारिश का अलर्ट। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    बिहार में बारिश का अलर्ट। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के सभी भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान (Weather Forecast) है।

    दो दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को ज्यादातर भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    राजधानी पटना सहित आसपास इलाकों में तेज हवा चलने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज जिले के अराबरी में 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई।

    तापमान में हुई बढ़ोतरी

    रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम शुष्क होने के साथ कई जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मोतिहारी, छपरा, मधेपुरा एवं पूर्णिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    पटना के अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस एवं 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ के कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    वहीं, समस्तीपुर के पटोरी में 1.6 मिमी, किशनगंज के दिघलबैंक में 1.0 मिमी, भभुआ में 0.5 मिमी, शेखपुरा में 0.5 एवं सुपौल में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के अनुसार दो अप्रैल को उत्तर पश्चिम भागों में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है। इसके कारण चार अप्रैल को उत्तर व दक्षिण भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 33.5 21.4
    गयाजी 35.8 19.4
    भागलपुर 28.9 19.6
    औरंगाबाद 33.5 25.6

    सबसे गर्म दिन: गयाजी — 35.8°C
    सबसे गर्म रात: औरंगाबाद — 25.6°C

    खबरें और भी