Weather Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जहां पटना समेत दक्षिणी हिस्से उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, वहीं उत्तरी भाग सामान्य हैं। ...और पढ़ें
-1777168387460_m.webp)
बिहार में बारिश का अलर्ट। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददता, पटना। Bihar Weather News: बिहार के मौसम का मिजाज अलग-अलग स्थानों पर बदला हुआ है। पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम गर्म और उमस के कारण लोग परेशान हैं, जबकि उत्तरी भागों में मौसम दक्षिण भागों की तुलना में सामान्य बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम गर्म और नमी युक्त हवा के कारण उमस का प्रभाव रहेगा। राज्य में उमस भरी गर्मी के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार है।
प्रदेश के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-पानी को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के Bihar Weather Forecast के अनुसार, पूर्वी बिहार और इसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। 30 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग भागों में गरज-चमक के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
तीन दिनों तक सेम रहेगा मौसम
अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। शनिवार को नालंदा जिले में हवा की गति 33 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।
खबरें और भी
किशनगंज के ठाकुरगंज में सर्वाधिक वर्षा 24.0 मिमी दर्ज किया गया। जबकि, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 19.6 मिमी, बहादुरगंज में 14.0 मिमी, दिघलबैंक में 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को पटना सहित 21 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस एवं 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
राज्य के बिक्रमगंज में 40.9 डिग्री, बक्सर के डुमरांव में 41.1 डिग्री, औरंगाबाद में 43.2 डिग्री, राजगीर में 41.5 डिग्री, भभुआ में 44.2 डिग्री, अरवल में 40.8 डिग्री एवं जहानाबाद में 40.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
सबसे गर्म दिन: गयाजी — 43.2°C
सबसे गर्म रात: मुजफ्फरपुर — 28.0°C