विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Published: Fri, 31 Jul 2026 07:38 AM (IST)

सावन में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे पटना समेत बिहार के कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की वर्षा हुई। ...और पढ़ें

बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

HighLights

  1. सावन में पटना सहित बिहार में मानसून सक्रिय।

  2. सात जिलों अररिया, कटिहार आदि में भारी वर्षा का अलर्ट।

  3. कटिहार के मनिहारी में सर्वाधिक 45.4 मिमी वर्षा दर्ज।

जागरण संवाददाता, पटना। सावन में मानसून के जोड़ पकड़ने के आसार हैं। महीने की शुरुआत के साथ राजधानी में मानसून के मेघ मेहरबान रहे। दिन भर बूंदाबांदी और रिमझिम वर्षा का सिलसिला रहा। गुरुवार को रुक-रुक कर वर्षा होने से मौसम सामान्य बना रहा। 

पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज, डेहरी, मोतिहारी, पूसा, अरवल, मुंगेर एवं जहानाबाद में झमाझम वर्षा हुई। राजधानी में 9.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित सभी जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ हल्की वर्षा की गतिविधि बने रहने की संभावना है। 

राज्य के सात जिलों के अररिया, बांका, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भभुआ एवं पश्चिमी चंपारण जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तर एवं दक्षिण भागों के कई स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार रहेगी।

कटिहार के मनिहारी में सर्वाधिक वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ जैसलमेर, रायसेन, पश्चिम मध्य छत्तीसगढ़ के पश्चिमी हिस्सों और विदर्भ व दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के सटे इलाकों में बने कम दबाव के रूप विकसित होने के साथ बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पूर्व की ओर गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश के सभी हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी वर्षा को लेकर संभावना जताई जा रही है। 

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। कटिहार के मनिहारी में सर्वाधिक वर्षा 45.4 मिमी दर्ज की गई। पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

पटना का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस एवं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ, वाल्मीकि नगर एवं छपरा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना 32.9 27.4
गया 33.6 26.0
भागलपुर 33.2 26.5
मुजफ्फरपुर 30.8 27.6