Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार में 16 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात के आसार, उमस भी करेगी परेशान

    Updated: Wed, 13 May 2026 07:43 AM (GMT+05:30)

    बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण बिहार के मौसम में बदलाव आएगा, जिससे 16 मई तक आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है। ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बनने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार है। दो दिनों बाद उत्तर पश्चिमी भारत को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। इसके कारण विशेष रूप से उत्तर बिहार के भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर स्थिति बनी रहेगी। 

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। उत्तर बिहार के 18 जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

    जबकि, पटना सहित अन्य भागों में मौसम का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। 16 मई तक अलग-अलग भागों में वज्रपात और मेघ गर्जन और तेज हवा चलने के साथ वर्षा की गतिविधियां बनी रहेगी। 

    15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट

    मंगलवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस एवं 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। नालंदा में हवा की गति 43 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। 

    बीते 24 घंटे के दौरान पूर्णिया के अमौर में 26.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के ठाकुरगंज में 24.0 मिमी, दिघलबैंक 9.4 मिमी, अररिया में 7.4 मिमी, नवादा के रजौली में 4.8 मिमी, नवादा के नरहट में 3.2 मिमी, मेसकौर में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

    खबरें और भी

    हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार

    राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित रोहतास , भभुआ, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद, गयाजी, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय आदि भागों में हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। पटना सहित अन्य भागों में नमी युक्त हवा के कारण उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

     
    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 34.7 27.5
    गया 36.9 27.4
    भागलपुर 33.2 24.6
    मुजफ्फरपुर 32.8 26.3