Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पटना सहित इन जिलों में आज होगी बारिश, वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी; यहां पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 07:42 AM (IST)

    पटना समेत 18 शहरों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा वज्रपात व मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहेंगे। रविव ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में वृद्धि
    2. छह दिनों में चार डिग्री बढ़ा राजधानी का तापमान
    3. 10.3 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Ka Mausam राजधानी समेत प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तीन दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बने होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। वहीं, इसके बाद मौसम साफ होने पर तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट आते ही सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

    सोमवार को पटना सहित दक्षिण भागों के 18 शहरों में हल्की वर्षा, वज्रपात व मेघ गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी पटना में बूंदाबांदी हुई। पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई।

    10.3 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान व 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन में धूप निकलने के बाद शाम से बादलों की आवाजाही बनी रही।

    राजधानी के आसपास इलाकों में कुछ स्थानों पर बूदांबादी हुई। वहीं, सीवान, दरभंगा, सीतामढ़ी में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

    19 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि

    मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद सात फरवरी से ठंड में वृद्धि की संभावना है। रविवार को पटना सहित 19 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड का प्रभाव कम रहा।

    खबरें और भी

    27.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में राजधानी का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बीते छह दिनों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई है। 30 जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 27.0 10.3

    गया 26.2 7.6

    भागलपुर 24.3 10.5

    मुजफ्फरपुर 22.0 12.1

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    मौसम बदला तो पटरी पर लौटीं ट्रेनें, समय से पहले पटना पहुंची राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस; मगध का ये रहा हाल

    Bihar Air Pollution: पूर्णिया और मुजफ्फरपुर की हवा सबसे खतरनाक, 357 पहुंचा AQI; पटना का ये है हाल