Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: सुहाना बना रहेगा बिहार का मौसम, पटना समेत 17 जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 07:22 AM (IST)

    Bihar Weather आज पटना समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ मौसम सुहाना बना रहेगा। पटना समेत प्रदेश के 17 जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेत ...और पढ़ें

    Bihar Weather: सुहाना बना रहेगा बिहार का मौसम, पटना समेत 17 जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी
    Bihar Weather: सुहाना बना रहेगा बिहार का मौसम, पटना समेत 17 जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी

     जागरण संवाददाता, पटना : पटना समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ मौसम सुहाना बना रहेगा। पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के सात जिलों में भारी वर्षा की संभावना है, जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल व अररिया शामिल हैं।

    वहीं, पटना समेत प्रदेश के 17 जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। दो दिनों बाद मानसून का प्रभाव दक्षिणी भागों से उत्तरी भागों मे देखने को मिलेगा।

    मेघगर्जन व वज्रपात का अलर्ट जारी

    रविवार को किशनगंज, अररिया व सुपौल में बहुत भारी वर्षा और मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज में भारी वर्षा की संभावना है। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

    बीते 24 घंटों के दौरान कितनी वर्षा दर्ज?

    मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणी रेखा अमृतसर, करनाल, दिल्ली, हमीरपुर, मध्यप्रदेश, रांची होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान मधेपुरा के कुमारखंड में 51.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

    वहीं, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सिवान, समस्तीपुर, दरभंगा, शिवहर, कटिहार, वैशाली, भागलपुर जिले में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 45 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।