विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: पटना समेत अन्य भागों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी, 3 दिनों बाद झमाझम वर्षा की संभावना

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Updated: Fri, 18 Aug 2023 07:26 AM (IST)

Bihar Weather मानसून की सक्रियता घटने के कारण प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में वर्षा में कमी आई है। तीन दिनों बाद पटना समेत अन्य जिलों में झमाझम वर्षा की ...और पढ़ें

Bihar Weather: पटना समेत अन्य भागों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी
Bihar Weather: पटना समेत अन्य भागों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी

पटना, जागरण संवाददाता। Patna Weather: शुक्रवार को (आज) पटना समेत दक्षिण मध्य, उत्तर पश्चिम व दक्षिण पश्चिम भागों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है। इस दौरान हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

औरंगबाद, रोहतास, कैमूर, किशनगंज एवं गया जिले में गुरुवार को भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।

तीन दिनों के बाद झमाझम वर्षा की संभावना

मानसून की सक्रियता घटने के कारण प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में वर्षा में कमी आई है। तीन दिनों बाद पटना समेत अन्य जिलों में झमाझम वर्षा की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून ट्रफ बाराबंकी, डेहरी, रांची, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रहा है। इसके प्रभाव से औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, किशनगंज व गया जिले में भारी वर्षा की संभावना है।

21 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

21 अगस्त को उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, अररिया व किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी है। जून, जुलाई में वर्षा की भारी कमी के बाद अगस्त के पहले पखवारे में प्रदेश में खूब वर्षा हुई। इसके बाद वर्षा में कमी आ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक से 15 अगस्त तक राजधानी में मात्र 117 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 53 प्रतिशत कम है। तापमान में उतार-चढ़ाव व नमी की मात्रा अधिक होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक वर्षा 117.4 मिमी, राजधानी में 22.4 मिमी हुई। बीते 24 घंटों के दौरान शेखपुरा में सर्वाधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस व 21.9 डिग्री सेल्सियस पूसा में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार का मौसम

गुरुवार को पटना सहित 25 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान व पटना में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना व आसपास क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाए रहने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।