Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गया का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस; ऐसा है पटना का हाल

    By himanshu gautam Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 07:13 AM (IST)

    Bihar Weather Update पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड में कमी आई है। हालांकि गया जिले में ठंड बढ़ गई ...और पढ़ें

    Bihar Weather: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गया का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस; ऐसा है पटना का हाल
    Bihar Weather: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, गया का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस; ऐसा है पटना का हाल

    HighLights

    1. राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में आया बदलाव
    2. गया जिले में बढ़ गई है ठंड

    जागरण संवाददाता, गया/पटना। राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। पुरवा हवा के कारण पटना सहित 28 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड में कमी आई है। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे।

    वहीं कई जिलों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। अगले दो से तीन दिन के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस व 7.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर रहा।

    पछुआ हवा से तापमान में गिरावट

    एक सप्ताह से अधिक दिनों से चल रही पछुआ हवा से तापमान में गिरावट आई है। गया जिले में ठंड बढ़ गई है। जिले में मौसम का मिजाज बदला सा दिख रहा है। दिन में धूप के जगह से थोड़ी गर्मी तो रात में सर्दी सता रही है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे है।

    शुक्रवार की सुबह जिले में कनकनी रही। सर्द हवा के कारण लोग रजाई में दुबके रहे। मौसम विभाग के माने तो अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रात में शरद होगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस कम है।

    खबरें और भी

    लगातार तापमान उतरा-चढ़ाव

    वही दस किलोमीटर प्रति घंटा की हवा चल रही है। लगातार न्यूनतम तापमान उतरा-चढ़ाव हो रहा है। पटना स्थित मौसम विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि एक-दो दिन के अंदर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। जिससे की ठिठुरन बढ़ेगा।

    लगातार तापमान में गिरावट आएगी। धूप निकलने के बाद मौसम समान रहेगा। लेकिन शाम होते ही ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। शहर में लोग रात में आग के सहारे ले रहे है। वहीं बढ़ती ठंड पर नगर निगम गंभीर नहीं है। शहर में मात्र 11 स्थानों पर अलाव जल रहा है।

    ये भी पढ़ें -

    सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने CAT में मचाया धमाल, शुभम पाल को मिले 99.79 परसेंट; जगप्रीत-प्रत्युष का भी रहा जलवा

    ब्लैक में ट्रेन टिकट बेचने वाले सावधान! कालाबाजारी के खिलाफ चला छापेमारी, कुडू में एक को किया गया गिरफ्तार