Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: नीतीश कुमार को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस कद्दावर नेता छोड़ा JDU का साथ

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 10:23 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका लगा है। रुपौली से विधायक और पूर्व मंत्री बीमा भारती ने जदयू की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार को लगा एक और बड़ा झटका। (फाइल फोटो)
    नीतीश कुमार को लगा एक और बड़ा झटका। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बीमा भारती ने नीतीश कुमार को सौंपा इस्तीफा
    2. राजद के टिकट पर पूर्णिया से लड़ सकती हैं चुनाव

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू की रुपौली से विधायक और पूर्व मंत्री बीमा भारती ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को सौंप दिया है।

    ऐसी चर्चा है कि बीमा भारती पूर्णिया से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातिमी के बेटे फराज फातिमी ने भी जदयू से इस्तीफा दे दिया है। वह जदयू के पूर्व विधायक रहे हैं।

    पप्पू यादव या बीमा, पूर्णिया कौन लड़ेगा चुनाव?  

    हाल ही में पप्पू यादव ने अपने दल का विलय कांग्रेस में किया था। इसके पूर्व उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से भेंट की थी। यह बात आयी थी कि वह कांग्रेस की टिकट पर पूर्णिया से महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे।

    अब पूर्णिया से राजद का उम्मीदवार होगा या फिर कांग्रेस का यह सवाल महागठबंधन के संदर्भ में महत्वपूर्ण हो गया है। बीमा भारती के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने शनिवार को राजद की सदस्यता भी ग्रहण कर ली।

    फ्लोर टेस्ट में ही मिल गया संदेश 

    बीमा भारती की चर्चा हाल के दिनों में उस वक्त अधिक थी जब विधानसभा में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को बहुमत प्राप्त करना था। बीमा भारती जदयू विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचीं थीं। इसके बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दिन वह विलंब से पहुंची थी।

    खबरें और भी

    पति और बेटे को कर लिया गया था गिरफ्तार

    उनके बारे में उसी समय यह चर्चा थी कि वह राजद के संपर्क में हैं। पटना आने के क्रम में उनके पति व पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मामला आर्म्स एक्ट का भी दर्ज हुआ था। वैसे उन्होंने विश्वासमत के दौरान जदयू के पक्ष में वोट किया था। वह जदयू नेतृत्व से नाराज चल रही थीं। एक बार लेसी सिंह पर गुस्सा करने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें फटकारा भी था।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार की 5 सबसे हॉट सीटें, जहां महागठबंधन कर सकता है बड़ा 'खेल'

    Lalu Yadav के 'सिंबल पॉलिटिक्स' ने डाली I.N.D.I.A में फूट! गठबंधन धर्म का आईना दिखा ये क्या कह गए कांग्रेस नेता