Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP लालू के 'लाल' को उत्तराधिकारी बनाने वाले बयान पर भड़की, JDU के 'लवकुश' के पार्टी छोड़ने का छेड़ दिया जिक्र

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 02:14 PM (IST)

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी बनाने की बात कही थी। इसके बाद राज्य ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और भाजपा नेता विजय सिन्हा
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और भाजपा नेता विजय सिन्हा

    HighLights

    1. विजय सिन्हा बोले- बाकी नेता केवल ढोएंगे जदयू का झंडा
    2. विजय सिन्हा बोले- हमारी लड़ाई जंगलराज के खिलाफ

    डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश वैसे तो कई बार खुले मंच पर उपमुख्यमंत्री को अपना उत्ताधिकारी घोषित कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में मीडिया के सामने यह स्पष्ट कर दिया कि आगामी चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश ने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रखते हुए साफ तौर पर कह दिया कि अब ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ है। 

    नीतीश कुमार पर जमकर बरसे विजय सिन्हा

    नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल शुरू हो गई है। राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने नीतीश को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता विजय सिन्हा रविवार को सीएम नीतीश पर जमकर बरसे।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी तेजस्वी को उत्तराधिकारी कह चुके हैं, इस फैसले से खफा होकर जदयू पार्टी के दो 'लवकुश' चेहरे उपेन्द्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह पार्टी छोड़कर जा चुके हैं।  

    गुंडराज बनाम विकास की होगी लड़ाई

    विजय सिन्हा ने कहा कि अगर लालू के लाल को ही उत्तराधिकारी बनाना है तो बाकी नेता जदयू का झंडा क्यों ढोएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का साफ तौर पर मानना है कि बिहार में बीजेपी बनाम राजद, गुंडाराज बनाम विकास और परिवार बनाम राज्य की जनता की लड़ाई होगी।

    इसके साथ, उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश जी, आप सीतामढ़ी जाकर देखिए जहरीली शराब से कितने लोगों की मौत हो गई। अब बिहार को और कितना बर्बाद कीजिएगा। विजय सिन्हा ने कहा कि उत्तराधिकारी बनाने के बारे में मत सोचिए, अब गद्दी को छोड़िए। वैसे भी बिहार की जनता अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री रहने नहीं देगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री से नही संभल रहा बिहार, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए', विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

    यह भी पढ़ें- विजय सिन्‍हा ने RJD-JDU की डील को लेकर कह दी बड़ी बात, जदयू बोली- नवरात्र में भी झूठ बोलना नहीं छोड़ सकती BJP