Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उनके घर जाकर नीतीश को अपमानित करने की कोशिश', भाजपा का ललन पर कटाक्ष; कहा- JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने RJD कार्यकर्ता

    By Raman ShuklaEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 08:58 AM (IST)

    Bihar Politics पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि ललन सिंह लालू यादव के घर चक्कर लगाकर नीतीश कुमार क ...और पढ़ें

    भाजपा का ललन पर कटाक्ष, कहा- JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने RJD कार्यकर्ता
    भाजपा का ललन पर कटाक्ष, कहा- JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने RJD कार्यकर्ता

    राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर कटाक्ष किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि ललन सिंह की भाषा मर्यादित कभी नहीं रही और अब वे अमर्यादित व्यवहार के शिखर पर पहुंच गए हैं।

    ललन सिंह ने खुद को पूरी तरह राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता मान लिया है और उसी के अनुरूप आचरण कर रहे हैं। ललन सिंह अब जदयू और नीतीश कुमार को पूरी तरह बर्बाद करने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

    'ललन ने कितने घाट का पानी पिया, पूरा बिहार जानता है'

    दोनों नेताओं ने कहा कि ललन सिंह ने खुद कितने घाट का पानी पिया है, यह पूरा बिहार जानता है। लालू यादव के खिलाफ थे तो जदयू में रहते हुए चारा घोटाला के सबूत कोर्ट तक पहुंचाए। बाद में जब जदयू में नीतीश कुमार से ठन गई तो उनके पेट के दांत ललन सिंह को दिखने लगे और आपरेशन करने की बात करने लगे।

    'नीतीश कुमार को अपमानित करने की कोशिश'

    अब भाजपा के खिलाफ हैं तो लालू यादव के घर चक्कर लगाकर नीतीश कुमार को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। लालू यादव और ललन सिंह दोनों अलग अलग पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। लेकिन, लालू यादव से अनौपचारिक रूप से मिलने ललन सिंह उनके घर पहुंच जाते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    Bihar Train: दुरुस्त हुई अप लाइन, बक्सर-डीडीयू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू; डाउन लाइन पर पुनर्बहाली कार्य जारी

    पटना हाईकोर्ट ने फांसी की सजा प्राप्त व्यक्ति को किया बरी, दुष्कर्म और हत्या के मामले में था फंसाया; आठ साल बाद इंसाफ