विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड में आई भाजपा, उम्मीदवारों से पहले चुनाव प्रबंधन समिति का किया एलान

Published: Sun, 17 Mar 2024 11:00 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग ने रविवार को विभाग के पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी। सूची ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड में भाजपा। (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड में भाजपा। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश संयोजक राधिका रमण ने रविवार को विभाग के पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी। जारी सूची के अनुसार, कुमार सचिन, प्रियंका राजलक्ष्मी, अवधेश सिंह, रविन्द्र शर्मा व संजीव कृष्ण बरियार को विभाग का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया है।

प्रकाश शर्मा को मुख्यालय प्रभारी, अनिल यादव को मुख्यालय सह- प्रभारी, मुकेश कुमार को मीडिया प्रभारी व आलोक कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। राम अनुराग सिंह, राम तुजभ सिंह, संजय कुमार वर्मा, लोकेश, अनुप कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार राय व शिव सागर शर्मा को क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस की न्याय यात्रा को जनता ने नकारा : मंगल पांडेय

स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय यात्रा के समापन पर महाराष्ट्र में हुई महारैली पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सांसद देशभर में नफरत एवं झूठ का बाजार चलाते हैं। केंद्र की समावेशी विकास वाली सरकार पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने कारनामों की फाइल खोलनी चाहिए।

मंगल पांडेय ने कहा कि राहुल शायद भूल गए कि हाल ही में उजागर हुए देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले एबीजी शिपयार्ड स्कैम को लेकर सीबीआइ ने दावा किया था कि ये 2005 से 2012 के बीच हुआ। ये देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला है। इस घोटाले में कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती यूपीए सरकार घेरे में आ चुकी है।

मंगल पांडेय ने आगे कहा कि सीबीआइ का कहना है कि कंपनी को अधिकांश बैंक लोन का भुगतान इसी अवधि के दौरान हुआ है। यूपीए काल में देश कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में थी। अब देश मोदी के नेतृत्व में शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में सम्मिलित है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: NDA की सीट शेयरिंग फॉर्मूले को मिलेगा फाइनल टच, कौन-सा कद्दावर कहां से ठोकेगा ताल? इस दिन होगा एलान

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने आखिर पूरी ही कर दी अपने 'दोस्त' की मुराद, बेटे को दे दिए 3-3 मलाईदार विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।