विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: उम्र 70 के पार... फिर भी दिल टिकट को बेकरार! क्या पूरी हो पाएगी इन सांसदों की ख्वाहिश

Published: Wed, 06 Mar 2024 05:22 PM (IST)

बिहार से भाजपा के चार ऐसे सांसद जो केंद्र में मंत्री हैं कि उम्र सत्तर से अधिक की हो चुकी ...और पढ़ें

उम्र 70 के पार... फिर भी दिल टिकट को बेकरार!
उम्र 70 के पार... फिर भी दिल टिकट को बेकरार!

भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। उम्र सत्तर को पार कर चुकी है या फिर इस पड़ाव को छूने वाली है पर हाल यह है कि इनमें अब भी चुनावी मैदान में उतरने की बेकरारी है। अब जब टिकटों का मामला तय होने के करीब है तो बिहार में एनडीए के इन सांसदों की खूब चर्चा हो रही। जदयू और भाजपा दोनों में ऐसे आधा दर्जन से अधिक सांसद हैं जो 70 पार कर चुके हैं। इनमें से चार सांसद ऐसे हैं जो केंद्र में मंत्री हैं।

मंत्री जी पार कर गए हैं सत्तर को

बिहार से भाजपा के चार ऐसे सांसद जो केंद्र में मंत्री हैं कि उम्र सत्तर से अधिक की हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बहत्तर वर्ष के हो चुके हैं। गिरिराज सिंह भी इकहत्तर के हैं। राजकुमार सिंह भी इकहत्तर वर्ष के हो चुके हैं। अश्विनी चौबे तो इकहत्तर को पार कर चुके हैं।

पुराने दिग्गजों का मामला भी सत्तर के पार का

भाजपा और जदयू के कई दिग्गज ऐसे हैं जिनका मामला सत्तर के पार का हो चुका है। उनके टिकट की बेकरारी जगजाहिर है। जदयू के दिलकेश्वर कामत तो सतहत्तर वर्ष के हो चुके हैं। पटना साहिब के भाजपा सांसद की उम्र भी सत्तर की हो चुकी है। पूर्वी चंपारण के सांसद राधामोहन सिंह की उम्र चौहत्तर की है।

शिवहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर लगातार जीतती रहीं रमा देवी भी चौहत्तर की हो चुकी है। जहानाबाद से जदयू के सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंशी की उम्र बहत्तर वर्ष है।

कई सांसद अब सत्तर के करीब पहुंचने को हैं

बिहार के कई सांसदों के उम्र की स्थिति यह है कि वे सत्तर के करीब पहुंचने को हैं। सासाराम के सांसद छेदी पासवान की उम्र अड़सठ वर्ष है। काराकाट से जदयू के सांसद महाबली सिंह भी अड़सठ पार कर रहे। झंझारपुर से जदयू के सांसद रामप्रीत मंडल अड़सठ वर्ष के हैं। नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र पैंसठ वर्ष के हैं।

जदयू व भाजपा अपने उम्रदराज सांसदों को दे सकता है विश्राम

राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि जदयू और भाजपा अपने कई उम्रदराज सांसदों को विश्राम दे सकता है। उनकी जगह पर नए व युवा चेहरे सामने आ सकते हैं। यह कहा जा रहा कि सत्तर से अधिक की उम्र वाले सांसदों की सक्रियता को देखा जा रहा। संभव है कि हफ्ते भर में इस विषय पर निर्णय हो।

ये भी पढे़ं- कांग्रेस के और विधायक भी बदलेंगे पाला? JDU नेता के बयान से सियासी हलचल तेज; कहा- दो दर्जन से अधिक...

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar को मिलेगा धोखा? 'चार नेताओं ने ली JDU की सुपारी', Lalu Yadav के करीबी का चौंकाने वाला दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।