Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: DNA विवाद पर क्यों चुप हैं नीतीश बाबू, INDI गठबंधन का संयोजक बनना है क्या? सम्राट चौधरी का जोरदार हमला

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 11:11 AM (IST)

    Bihar News तेलंगाना के होने वाले मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के DNA को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। जदय ...और पढ़ें

    बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने DNA मामले पर सीएम नीतीश पर बोला हमला (जागरण)
    बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने DNA मामले पर सीएम नीतीश पर बोला हमला (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने डीएनए विवाद पर नीतीश कुमार को घेरा
    2. उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

     डिजिटल डेस्क, पटना। तेलंगाना के होने वाले मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के DNA को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। जदयू के बाद अब भाजपा के नेता भी हमलावर हो गए हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर ही हमला बोल दिया है।

    सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा कि तेलंगाना के कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने बिहार और पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है। लेकिन आप चुप क्यों हैं नीतीश बाबू? INDI गठबंधन के संयोजक बनने का सपना देख रहे हैं क्या?

    रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने बिहार के DNA पर उठाया सवाल

    दरअसल, कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार के DNA पर भी सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा था कि केसीआर के पूर्वज बिहार के थे और पलायन करके आंध्र प्रदेश के विजयनगरम आए थे।

    फिर अगली पीढ़ी के रूप में केसीआर तेलंगाना में सक्रिय हो गए। वे कुर्मी जाती से हैं। उन्होंने कहा था कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। वहीं अब रेवंत के बयान पर बवाल हो रहा है।

    खबरें और भी

    नित्यानंद राय ने भी बोला हमला

    नित्यानंद राय ने भी रेवंत रेड्डी के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि चार राज्यों में करारी शिकस्त के बाद से कांग्रेस बंटवारे की राजनीति पर उतर गई है। रेवंत रेड्डी का बयान राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस निर्लज्जता से बिहार के हमारे कुर्मी भाइयों-बहनों का अपमान कर रही है।

    उन्होंने कहा कि बिहार के डीएनए पर प्रश्न करने वाली को कांग्रेस को यहां की जनता अपनी शक्ति की अनुभूति कराएगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। उत्तर और दक्षिण का भेद पैदा कर राजनीति करने वाली कांग्रेस के डीएनए में ही बंटवारा है।

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: आखिर शिक्षा मंत्री से भी अधिक पावर में कैसे रहते हैं केके पाठक? कौन-कौन से फैसले लेने का है उनके पास अधिकार

    Nitish Kumar: फालतू की बात चलाई जा रही है, अरे हमको... इंडी गठबंधन की बैठक पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी