विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: पटना में दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली, नीतीश कुमार पर हमलावर हुए सम्राट चौधरी ने कही यह बात

By Jitendra KumarEdited By: Prateek Jain
Published: Mon, 31 Jul 2023 12:45 PM (IST)

राजधानी पटना में दिनदहाड़े कुर्जी के पूर्व मुखिया और कारोबारी नीलेश यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बाइक ...और पढ़ें

पटना में दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली, नीतीश कुमार पर हमलावर हुए सम्राट चौधरी ने कही यह बात
पटना में दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली, नीतीश कुमार पर हमलावर हुए सम्राट चौधरी ने कही यह बात

HighLights

  1. नगर निगम वार्ड पार्षद सुचित्रा सिंह के पति हैं नीलेश यादव
  2. घायल की पंचायत चुनाव के साथ कारोबार में भी प्रतिद्वंदी से तनातनी रही है

जागरण संवाददाता, पटना: राजधानी पटना में दिनदहाड़े कुर्जी के पूर्व मुखिया और कारोबारी नीलेश यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बाइक सवार बदमाशों ने पांच गोलि‍यां चलाई, जिसमें दो गोली नीलेश को लगी है। कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पाटलिपुत्र कालोली स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोली के शिकार नीलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। शीतल पेय के बड़े वितरक और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े नीलेश का राजनीतिक संबंध भारतीय जनता पार्टी से है। पत्नी सुचित्रा सिंह नगर निगम में वार्ड पार्षद है।

गांव-पंचायत के कई लोगों से है दुश्‍मनी 

घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना की प्रतिक्रिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दीघा और पाटलिपुत्र थाना को अलर्ट कर दिया गया है।

बताया गया है कि गोली के शिकार नीलेश का अपने गांव और पंचायत में कई लोगों से दुश्मनी है। नगर निगम और पंचायत चुनाव के साथ कारोबार में प्रतिद्वंदी से तनातनी रही है।

ऑफिस के निकट किया हमला

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में आश्रम गली के निकट पाटलिपुत्र-कुर्जी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है। मौके पर पिस्टल के पांच खोखा मिला है। बताया गया कि दो गोली बांह और कंधे पर लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही कुर्जी मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल को घेर लिया। यातायात ठप हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खाली कराया है।

वारदात के बाद नीतीश पर भड़के सम्राट चौधरी

नीलेश मुखिया को गोली मारे जाने को लेकर भाजपा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि उन्‍हें दिन-दहाड़े गोली मारा जाना दुर्भाग्‍यपूर्ण स्थिति है। बिहार में अराजकता है। सम्राट चौधरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि 'हाथ जोड़ते हैं, अब तो बिहार की कुर्सी छोड़िए।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।