Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP लीडर्स ने काला गमछा-पट्टी पहनकर विधानमंडल परिसर में किया मार्च, सम्राट-विजय बोले: भाजपा नेताओं की हत्या...

    By Sunil RajEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 07:51 PM (IST)

    बिहार भाजपा के नेताओं पर गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए विधान मंडल परि ...और पढ़ें

    BJP नेताओं ने काली पट्टी पहनकर विधानसभा परिसर में किया मार्च, सम्राट और विजय बोले- भाजपा नेताओं की हत्या...
    BJP नेताओं ने काली पट्टी पहनकर विधानसभा परिसर में किया मार्च, सम्राट और विजय बोले- भाजपा नेताओं की हत्या...

    राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार भाजपा के नेताओं पर गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए विधान मंडल परिसर में कंधे पर काला गमछा रख और हाथों में काली पट्टी बांध कर मार्च किया।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया। इस दौरान भाजपा नेता सरकार और प्रशासन विरोधी नारे लगाते रहे। प्रदर्शन के बाद दोनों नेताओं ने कहा कल प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश थी।

    शुक्रवार को बिहार विधानमंडल की कार्यवाही प्रारंभ हो इसके पूर्व दोनों सदनों के भाजपा सदस्यों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विधानमंडल परिसर में मार्च निकाला।

    भाजपा ने लाठीचार्ज के नियम का दिया हवाला

    प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा गुरुवार को भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज के बहाने नीतीश कुमार की साजिश भाजपा नेताओं की हत्या कराने की थी।

    पार्टी के एक कार्यकर्ता की इस लाठीचार्ज में जान भी चली गई। उन्होंने कहा नियम भी है लाठी घुटनों के नीचे मारनी है, लेकिन भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं पर आतंकी की तरह लाठी से प्रहार किया गया।

    उन्होंने कहा इस प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा बिहार का पुलिस प्रशासन नीतीश कुमार का मुखौटा हो गया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जिस बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया वह बताता है कि यह हम लोगों की हत्या की साजिश थी।