Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उपेंद्र कुशवाहा के बाद मनन मिश्रा की निकली लॉटरी, राज्यसभा के लिए BJP ने घोषित किया प्रत्याशी

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 07:15 PM (GMT+05:30)

    बीजेपी ने बिहार से राज्यसभा उपचुनाव के लिए मनन मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। मनन मिश्रा गोपालगंज के रहने वाले हैं। वह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ...और पढ़ें

    राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी मनन कुमार मिश्रा। (फाइल फोटो)
    राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी मनन कुमार मिश्रा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बीजेपी ने मनन मिश्रा को राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।
    2. मनन मिश्रा ने पटना यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है।
    3. 2009 में मनन मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की।
    4. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पिछले दो चुनाव से लोकसभा पहुंचने में असफल रहे हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Rajya Sabha Election सोशल इंजीनियर में नित नए प्रयोग करने वाली भाजपा ने इस बार राज्यसभा के लिए मनन कुमार मिश्र को अपना प्रत्याशी बनाकर सबको अचंभित कर दिया है। दूसरी सीट के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का नाम पहले से सार्वजनिक हैं।

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ये दोनों प्रत्याशी नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को अपना पर्चा भरेंगे। उस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा सहित राजग के तमाम नेताओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

    राजग के पक्ष में जा रहीं दो सीटें

    भाजपा के विवेक ठाकुर व राजद की मीसा भारती के लोकसभा सदस्य चुन लिए जाने के कारण राज्यसभा की दो सीटों पर उप चुनाव हो रहा। विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से ये दोनों सीटें राजग के पक्ष में जा रही हैं।

    बीजेपी ने की सोशल इंजीनियरिंग

    प्रत्याशियों के चयन में राजग ने अगड़ा और पिछड़ा की उस केमेस्ट्री का ध्यान रखा है, जिसके आधार पर वह विधानसभा के चुनाव में दांव आजमाना चाहती है। कुशवाहा पिछड़ा वर्ग से हैं और बार कांउसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन सवर्ण।

    खबरें और भी

    मनन गोपालगंज जिला के रहने वाले हैं और 2009 के लोकसभा चुनाव में वाल्मीकिनगर में बसपा के टिकट पर मात खा चुके हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पिछले दो चुनाव से लोकसभा पहुंचने में असफल रहे हैं। इस बार तो काराकाट में उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। अब उच्च सदन पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

    राज्यसभा उप चुनाव के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन

    बिहार में राज्यसभा की रिक्त दो सीटों पर उप चुनाव के तहत बुधवार नामांकन का आखिरी दिन है। अभी तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। बुधवार को होने वाले नामांकन के साथ ही स्पष्ट हो जाएगा कि चुनाव निर्विरोध होगा या मतदान की स्थिति बनेगी।

    चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होनी है। 27 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। दो से अधिक प्रत्याशी होने पर तीन सितंबर को मतदान कराया जाएगा। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। उसी दिन शाम में मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी।

    भाजपा के विवेक ठाकुर व राजद की मीसा भारती के लोकसभा सदस्य चुन लिए जाने के कारण राज्यसभा की दोनों सीटें रिक्त हुई हैं। मीसा की रिक्त सीट का कार्यकाल 07 जुलाई, 2028 तक है और विवेक की सीट का कार्यकाल 09 अप्रैल, 2026 तक। उप चुनाव के तहत नव-निर्वाचित होने वाले सदस्यों का कार्यकाल शेष अवधि के लिए होगा।

    ये भी पढ़ें- Rajya Sabha By Election 2024: आठ राज्यों के 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट; जानें किसे कहां से मिला टिकट?