Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: मंत्रियों के कामकाज को लेकर सख्त हुई भाजपा, BJP नेतृत्व ने दे दी फाइनल वॉर्निंग!

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 07:33 PM (IST)

    बिहार में चुनावी साल को देखते हुए भाजपा ने अपने मंत्रियों को सख्त संदेश दिया है। प्रभारी मंत्रियों पर आरोप है कि वे जिलों के दौरे पर जाते हैं तो पार्ट ...और पढ़ें

    विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी। फाइल फोटो
    विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बिहार भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक के दौरान जिलों के प्रभारी मंत्रियों को दी गई चेतावनी
    2. BJP नेतृत्व का निर्देश- जिलों के दौरे पर जाएं तो पदाधिकारियों के साथ बैठक करें

    राज्य ब्यूरो, पटना। चुनावी वर्ष सामने देख नीतीश सरकार (Nitish Government) में सम्मिलित भाजपा (BJP) ने अपने मंत्रियों को सख्त संदेश दिया है। प्रभारी मंत्रियों के विरुद्ध आरोप है कि वह जिलों के दौरे पर जाते हैं तो पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी नहीं करते हैं। पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक एवं विधान पार्षदों को भी सूचना नहीं देते हैं। यही नहीं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलने से किनारा कर लेते हैं।

    बिहार भाजपा कोर ग्रुप की दिल्ली में हुई दो दिनी बैठक (Bihar BJP Meeting) में उक्त तमाम बाते सामने आई। 22 एवं 23 दिसंबर की बैठक में संगठन महापर्व से लेकर भावी संगठनात्मक कार्यक्रम पर रणनीतिकारों ने विचार-विमर्श किया। सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के अतिरिक्त अन्य उपलब्धिों पर विस्तृत चर्चा हुई।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अतिरिक्त कोर ग्रुप के सदस्य एवं कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

    चार से छह विधानसभा क्षेत्र में बंटे सात जिले

    बिहार भाजपा ने 38 प्रशासिक जिलों को सुगम संगठनात्मक नियंत्रण के लिए 45 जिलों बांट रखा था। अब इसे बढ़ाकर 52 कर दिया है। इनमें मुजफ्फरपुर, दरंभगा, समस्तीपुर, वैशाली, सारण (छपरा), सिवान एवं गया जिले को दो-दो भाग में बांटा गया है। अब ये मुजफ्फरपुर पूर्वी एवं पश्चिमी। दरभंगा उत्तरी एवं दक्षिणी।

    समस्तीपुर उत्तरी एवं दक्षिणी सिवान पूर्वी एवं सिवान पश्चिमी। सारण उत्तरी एवं सारण दक्षिणी। वैशाली उत्तरी एवं दक्षिणी के अतिरिक्त गया पूर्वी एवं गया पश्चिमी नया संगठनात्मक जिला गठित किया गया है। अमूमन पांच-छह विधानसभा क्षेत्र पर एक-एक संगठनात्मक जिले का गठन किया गया है।

    खबरें और भी

    विधानसभा क्षेत्रवार नए जिले की संरचना:

    • मुजफ्फरपुर पूर्वी: औराई, बोचहां, गायघाट, मुजफ्फरपुर, कुढ़नी एवं सकरा विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • मुजफ्फरपुर पश्चिमी: साहेबगंज, बरूराज, मीनापुर, कांटी एवं पारू विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • दरभंगा उत्तरी: जाले, केवटी, दरभंगा, बहादुरपुर, एवं दरभंगा ग्रामीण को सम्मिलित किया गया है।
    • दरभंगा दक्षिणी: बेनीपुर, अलीनगर, हायाघाट, गौराबौराम एवं कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • समस्तीपुर उत्तरी: कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, रोसड़ा एवं हसनपुर विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • समस्तीपुर दक्षिणी: सरायरंजन, उजियारपुर, विभूतिपुर, मोरवा एवं मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • वैशाली उत्तरी: लालगंज, वैशाली, महुआ एवं पातेपुर विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • समस्तीपुर दक्षिणी: हाजीपुर, राघोपुर, राजापाकड़ एवं महनार विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • सारण (छपरा) उत्तरी : एकमा, मांझी, बनियापुर एवं तरैया विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • सारण दक्षिणी: छपरा, मढ़ौरा, गरखा, अमनौर, परसा एवं सोनपुर विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • सिवान पूर्वी: गोरेयाकोठी एवं महाराजगंज मात्र दो विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • सिवान पश्चिमी: जीरादेई, सिवान, दरौली, बड़हरिया, दरौंदा एवं रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • गया पूर्वी: बेलागंज, अतरी, गया टाउन, वजीरगंज एवं बोधगया विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।
    • गया पश्चिमी : टिकारी, गुरुआ, इमामगंज, शेरघाटी एवं बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: दिल के करीब रही योजनाओं को जमीन पर देख नीतीश ने कहा- हमने यह किया, केंद्र ने भी अपनाया

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण 4 जनवरी से, छह जिलों का दौरा करेंगे