यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics : 'पुरखों की संपत्ति जब्त कर...', इस BJP सांसद ने बताई कांग्रेस की मंशा; लालू के भी रहे हैं करीबी
Bihar Politics राजद प्रमुख लालू यादव के कभी करीबी रहे भाजपा सांसद ने कांग्रेस को अब कटघरे में खड़ा दिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ...और पढ़ें

HighLights
- सभी जाति और धर्म के गरीबों के लिए हैं मोदी की कल्याणकारी योजनाएं- रामकृपाल यादव
- गरीब किसी जाति या धर्म के हों, उनका विकास मोदी का प्राथमिक लक्ष्य- रामकृपाल यादव
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi भाजपा सांसद और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की योजनाएं देश के हर नागरिक के कल्याण के लिए है। गरीब इसके केंद्र में हैं। गरीब किसी जाति या धर्म के हों, उनका विकास मोदी का प्राथमिक लक्ष्य है।
वे शनिवार को भाजपा (BJP) मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस और राजद जैसे दल सिर्फ मुसलमानों के विकास का दावा करते हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।
माताओं-बहनों के मंगलसूत्र छीन लेगी कांग्रेस- रामकृपाल यादव
नरेन्द्र मोदी कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों का है। यादव ने कहा कि अगर कांग्रेस-राजद में साहस है तो इस तथ्य को झुठला दें कि डॉ. मनमोहन सिंह ने ऐसा नहीं कहा था।
उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस (Congress) कह रही है कि उसकी सरकार बनी तो पुरखों की संपत्ति जब्त कर उसे मुसलमानों के बीच बांट देगी। माताओं-बहनों के मंगलसूत्र छीन लेगी। भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आवास और स्वास्थ्य एवं मुफ्त राशन योजना में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। बता दें कि रामकृपाल यादव कभी लालू यादव के भी काफी करीबी रहे हैं।
खबरें और भी
दो को हाजीपुर सीट से नामांकन करेंगे चिराग
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान दो मई को हाजीपुर लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।