Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar MLC Election: भाजपा ने मंगल पांडेय समेत इन दिग्गजों को दिया MLC का टिकट, शाहनवाज हुसैन का काटा पत्ता

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 04:41 PM (GMT+05:30)

    भाजपा ने बिहार एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने मंगल पांडेय लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को मैदान में उतारा है ...और पढ़ें

    Bihar MLC Election: भाजपा ने एमएलसी इलेक्शन के लिए कैंडीडेट लिस्ट जारी की।
    Bihar MLC Election: भाजपा ने एमएलसी इलेक्शन के लिए कैंडीडेट लिस्ट जारी की।

    HighLights

    1. भाजपा ने घोषित किए एमएलसी उम्मीदवार
    2. शाहनवाज हुसैन व संजय पासवान का पत्ता साफ
    3. मंगल पांडेय कुर्सी बचाने में रहे कामयाब

    राज्य ब्यूरो, पटना BJP's Candidate List for Bihar MLC Elections । भाजपा ने शनिवार को बिहार में एमएलसी चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी। विधान परिषद के लिए मंगल पांडेय,  डॉ. लाल मोहन गुप्ता एवं अनामिका सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

    वर्तमान एमएलसी शाहनवाज हुसैन एवं संजय पासवान का पार्टी ने टिकट काट दिया है। अब माना जा रहा है कि हुसैन को लोकसभा चुनाव में उतारा जा सकता है।  विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों पर चुनाव होना है।

    मंगल पांडेय को लगातार तीसरी बार पार्टी ने एमएलसी बनाने का निर्णय लिया है। वे पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे चुके हैं। डॉ लाल मोहन गुप्ता भी लम्बे अरसे से पार्टी के लिए विभिन्न पदों पर काम करते रहे हैं।

    इसी तरह अनामिका सिंह पार्टी की ओर से महिला उम्मीदवार होंगी। अनामिका भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। अनामिका सिंह पहली बार एमएलसी बनने जा रही है। तीनों नामों की घोषणा भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में की गई।

    महागठबंधन ने इन पांच नेताओं को बनाया उम्मीदवार

    बता दें कि बिहार एमएलसी चुनाव के लिए महागठबंधन ने भी अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व CM राबड़ी देवी समेत 2 महिलाओं और दो मुस्लिमों को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सहयोगी दल सीपीआई (एमएल) ने शशि यादव को मैदान में उतारा है।

    खबरें और भी

    राजद ने राबड़ी देवी के अलावा, अब्दुल बारी सिद्दिकी, सैयद फैसल अली और डॉ. उर्मिला ठाकुर अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाकपा माले से शशि यादव को चुनाव सिंबल दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: राबड़ी देवी समेत 3 महिलाएं और 2 मुस्लिम, MLC चुनाव में महागठबंधन ने इन 5 दिग्गजों को बनाया उम्मीदवार

    Amit Shah Patna Rally : 'भू माफियाओं को उल्टा लटकाकर...', पटना के OBC महासम्मेलन में अमित शाह की हुंकार