विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'युवाओं से हमदर्दी तो तेजस्वी बताएं...', लालू के लाल पर BJP का निशाना

Published: Thu, 11 Apr 2024 08:05 PM (IST)

बीजेपी नेता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि अगर युवाओं से तेजस्वी को हमदर्दी है तो वे 26 वर्ष की उम्र ...और पढ़ें

'युवाओं से हमदर्दी तो तेजस्वी बताएं...', लालू के लाल पर BJP का निशाना
'युवाओं से हमदर्दी तो तेजस्वी बताएं...', लालू के लाल पर BJP का निशाना

राज्य ब्यूरो, पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा चुनावी सभाओं में राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद को गरीबों के मसीहा बताए जाने पर भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने गुरुवार को तेजस्वी पर कटाक्ष किया।

भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी के माता, पिता के राज में बिहार के सभी निगमों के करीब 35 हजार कर्मचारियों के नौ वर्ष तक वेतन बंद हो गया था, जिससे करीब 2.45 लाख लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई थी।

'राजद राज में वेतन बंद होने से...'

उन्होंने तेजस्वी से अपने माता-पिता के शासनकाल में बिहार की हालत पर जवाब मांगते हुए कहा कि राजद राज में वेतन बंद होने से कर्मचारी क्यों आत्मदाह कर रहे थे, तेजस्वी को यह भी बताना चाहिए।

'तेजस्वी यादव को बताना चाहिए...'

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अगर युवाओं से तेजस्वी को हमदर्दी है तो वे 26 वर्ष की उम्र में 53 बेशकीमती सम्पत्तियों के मालिक बनने का तरीका बता दें, सभी युवा उनकी तरह हो जाएंगे।

उन्होंने तेजस्वी को लालू-राबड़ी राज की जानकारी लेने की सलाह देते हुए कहा कि पहले उस दौर का पता कर लें तब अपने पिता को गरीबों का मसीहा बताएं। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के शासनकाल में शाम गहराते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। प्रेसवार्ता में मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार के अलावा कई नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Misa Bharti : '...सभी भाजपा नेता जेल में होंगे', मीसा भारती के बयान पर BJP बोली- लालू की बेटी ने धमकी दी

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'पवन सिंह से बात करके...', भोजपुरी स्टार पर चिराग का बड़ा बयान; सियासी अटकलें तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।