Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'बोली बदल लेने से सियार शेर नहीं बन जाता', तेजस्वी यादव के आपराधिक घटनाएं गिनाने पर भाजपा ने कसा तंज

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 07:30 PM (GMT+05:30)

    बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए सरकार में हो रही आपराधिक घटनाओं का जिक्र करने पर पलटवार किया है। प्रभाकर मिश्र ने क ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव द्वारा आपराधिक घटनाओं का जिक्र करने पर भाजपा ने किया पलटवार।
    तेजस्वी यादव द्वारा आपराधिक घटनाओं का जिक्र करने पर भाजपा ने किया पलटवार।

    HighLights

    1. तेजस्वी पहले अपने माता-पिता के शासनकाल की आपराधिक घटनाओं की सूची जारी करें: भाजपा
    2. कहा- लालू-राबड़ी का शासनकाल बिहार के इतिहास में काले अध्याय के रूप में हो चुका है दर्ज

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए एनडीए सरकार में आपराधिक घटनाओं की सूची पर पलटवार किया है।

    उन्होंने कहा कि तेजस्वी को पहले अपने माता-पिता के शासनकाल की आपराधिक घटनाओं की सूची जारी करनी चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि इससे उनकी पोल खुल जाएगी।

    उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी का शासनकाल बिहार के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज हो चुका है। तेजस्वी बताएं या न बताएं कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पति-पत्नी के 15 वर्षों का शासनकाल और उस समय की आपराधिक घटनाएं लोगों के जेहन से कहीं गई नहीं हैं।

    बोली बदल लेने से सियार शेर नहीं बन जाता: मिश्र

    मिश्र ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तेजस्वी यादव पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अपनी बोली बदल लेने से सियार शेर नहीं बन जाता। सियार सियार ही रहता है, जो दूसरे के शिकार को चोरी-छिपे खाकर अपना पेट भरता है।

    उन्होंने कहा कि राजद के इस 10वीं फेल नेता की भी यहीं फितरत रही है, दूसरे के कामों को अपना बताकर उसका श्रेय लेना। लेकिन, होनेवाला नहीं है। एनडीए ऐसा करने नहीं देगा और बिहार की जनता ऐसा होने नहीं देगी।

    पूर्व CM सतीश प्रसाद सिंह के बेटे ने ली जदयू की सदस्यता

    पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के पुत्र सुनील कुमार ने रविवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें जदयू की सदस्यता दिलायी।

    खबरें और भी

    जदयू विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल व पार्टी के महासचिव रणविजय कुमार भी इस मौके पर मौजूद थे।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि सुनील कुमार के पार्टी में आने से पार्टी को भागलपुर व खगड़िया इलाके में मजबूती मिलेगी। इसका फायदा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कार्यशैली का आज हर कोई कायल है। यही कारण है कि आए दिन जदयू परिवार का विस्तार हो रहा है। नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शासनकाल में 14 करोड़ बिहारवासियों का दिल और विश्वास जीता है।

    यह भी पढ़ें: 'भाजपा की निजी सेना को उच्च पदों पर बैठाने का नागपुरिया मॉडल', केंद्र की सीधी भर्ती पर लालू यादव ने उठाए सवाल

    Bihar News: विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिसात बिछाने में जुटी भाजपा, दबंग लीडर सुनील पांडेय पर चल सकती है बड़ा दांव