Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: भाजपा ने अचानक बुलाई विधान मंडल दल की बैठक, क्या होने जा रहा बड़ा खेला? सियासी अटकलें तेज

    By Raman Shukla Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 01:59 PM (IST)

    Bihar BJP Meeting भाजपा ने अचानक विधान मंडल दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक को अब नीतीश कुमार और तेजस्वी-लालू की मुलाकात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सिय ...और पढ़ें

    भाजपा ने बुलाई विधान मंडल की आपात बैठक (जागरण)
    भाजपा ने बुलाई विधान मंडल की आपात बैठक (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार भाजपा ने अचानक बुलाई विधान मंडल दल की बैठक।
    2. बैठक के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। राज्य में बड़े राजनीतिक उलट-फेर की संभावना दिख रही है। इसी बीच शुक्रवार को भाजपा ने विधान मंडल दल की बैठक बुला ली है। भाजपा की इस पहल को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज है। बैठक को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस बैठक को नीतीश कुमार की नाराजगी की बैठक से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

    भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा के आवास पर बैठक चल रही है। इस बीच राजद प्रमुख लालू यादव एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। 

    इस एजेंडे पर भी चर्चा होने की उम्मीद

    हालांकि, भाजपा (BJP) नेताओं का दावा है कि बैठक में दो एजेंडे पर बातचीत होगी। पहली युवा मतदाताओं के लिए सम्मेलन का आयोजन और दूसरा पांच फरवरी से शुरू हो रही बजट सत्र को लेकर भी पार्टी रणनीति सम्मिलित है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाता सम्मलेन का आयोजन करने जा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में इसका आयोजन होगा।

    साथ ही शीघ्र ही गांव चलो अभियान की शुरुआत करेगी। इसके तहत एक साथ 45 हजार गांव में नेता जन संपर्क करने पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी की तरफ से पंचायतवार संयोजक बनाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: नीतीश से मुलाकात के बाद गदगद दिखे तेजस्वी और लालू, सीट शेयरिंग और नाराजगी पर दिया जवाब

    Bihar News: MBBS छात्रों को BPSC ने दिया बड़ा झटका, तीन बार हुए फेल तो... पढ़ लीजिए आयोग का नया फरमान