Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC 70th Final Result 2026: हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, जारी हुआ फाइनल रिजल्ट; ऐसे करें चेक

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 05:54 PM (GMT+05:30)

    बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। कुल 5,401 अभ्यर ...और पढ़ें

    आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है रिजल्ट

    आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है रिजल्ट

    HighLights

    1. बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी।

    2. 5,401 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन।

    3. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध है।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को आखिरकार राहत मिल गई है। आयोग ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है।

    5,401 अभ्यर्थियों ने दिया था इंटरव्यू

    फाइनल रिजल्ट से पहले मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए 5,401 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी की है।

    मुख्य परीक्षा में 20 हजार से अधिक उम्मीदवार हुए थे शामिल

    70वीं मुख्य (लिखित) परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था।

    आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है रिजल्ट

    अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। चयन सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और अन्य विवरण उपलब्ध हैं।

    ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

    रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट सेक्शन में उपलब्ध 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुलने वाली पीडीएफ में अपना रोल नंबर और नाम खोजा जा सकता है।

    सफल अभ्यर्थियों के लिए खुला सरकारी सेवा का रास्ता

    फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही सफल अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न प्रशासनिक और अन्य सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। चयनित उम्मीदवारों के लिए यह वर्षों की मेहनत और तैयारी का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ है।

    खबरें और भी