BPSC 71वीं रिजल्ट सितंबर में होगा जारी, AEDO परीक्षा के लिए फिर खुलेगा आवेदन विंडो
बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम सितंबर में आने की संभावना है, परीक्षा नियंत्रक ने ...और पढ़ें

बिहार लोक सेवा आयोग
HighLights
BPSC 71वीं संयुक्त परीक्षा परिणाम सितंबर में जारी होने की संभावना।
AEDO परीक्षा दिसंबर-जनवरी में दो चरणों में आयोजित होगी।
AEDO के लिए आवेदन विंडो फिर से खुलेगी, पुराने आवेदक नहीं।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम सितंबर में जारी होने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 60 प्रतिशत से अधिक अंक देने पर परीक्षकों को रोकने जैसी कोई व्यवस्था आयोग में नहीं है।
ओवरमार्किंग और अंडरमार्किंग की प्रक्रिया
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ओवरमार्किंग और अंडरमार्किंग की स्थिति में आयोग की निर्धारित प्रक्रिया है। किसी अभ्यर्थी को 60 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने पर हेड परीक्षक (एचई) संबंधित उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच करते हैं।
58 से 62 प्रतिशत वाले करते हैं टॉप
उन्होंने कहा कि टॉपर को 60 प्रतिशत से अधिक अंक मिलना दुर्लभ है। सामान्य तौर पर 58 से 62 प्रतिशत के बीच अंतिम अंक प्राप्त करने वाला अभ्यर्थी टॉप कर जाता है।
हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों पर भी सफाई
हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को कम अंक दिए जाने से जुड़े सवाल पर परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों के पास 15 से 40 वर्ष तक का अनुभव होता है। ऐसे अनुभवी परीक्षकों को हिंदी या अंग्रेजी समझने में कठिनाई होने की बात उचित नहीं है।
एईडीओ परीक्षा दिसंबर-जनवरी में
आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) परीक्षा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। परीक्षा दिसंबर-जनवरी में आयोजित कराने की योजना है। अब परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी।
पुराने अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन नहीं
दो चरणों में परीक्षा होने के कारण आयोग दोबारा आवेदन के लिए विंडो खोलेगा। हालांकि, जो अभ्यर्थी पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस विंडो के माध्यम से नए अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा।
