विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC 72वीं में बड़ा बदलाव, DSP के पद घटे; संशोधित भर्ती प्रक्रिया पर आयोग का अपडेट

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:19 PM (IST)

बीपीएससी ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में डीएसपी के दो पद घटाकर कुल 1187 पद कर दिए हैं। इस संशोधन ...और पढ़ें

बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग

HighLights

  1. बीपीएससी 72वीं परीक्षा में पदों की संख्या संशोधित।

  2. डीएसपी के दो पद घटाकर अब 20 हुए।

  3. कुल 1187 पदों पर होगी अब प्रतियोगिता परीक्षा।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पदों की संख्या में संशोधन किया है। गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के दो पद कम कर दिए गए हैं। पहले डीएसपी के 22 पदों पर नियुक्ति होनी थी, जिसे अब घटाकर 20 कर दिया गया है।

72वीं BPSC परीक्षा में अब 1187 पद

डीएसपी के पदों में कटौती के बाद अब बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन कुल 1187 पदों के लिए किया जाएगा।

पदों की संख्या में हुए संशोधन की जानकारी आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दी है। अभ्यर्थियों को संशोधित पदों के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करनी होगी।

मई में जारी हुई थी अधिसूचना

एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इसी वर्ष पांच मई को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद सात मई से अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी। अब आयोग ने पदों की संख्या में संशोधन करते हुए डीएसपी के दो पद कम कर दिए हैं।

DSP के अब 20 पद, अभ्यर्थियों में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

पहले डीएसपी के 22 पद निर्धारित थे, लेकिन संशोधित अधिसूचना के बाद इनकी संख्या 20 हो गई है। हालांकि कुल पदों की संख्या अब 1187 है।

पदों में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना और अन्य दिशा-निर्देशों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।