यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC Head Teacher Result: प्रधान शिक्षक के 48 व 60 Cutoff से असमंजस में EWS अभ्यर्थी, कहां फंस रहा मामला?
Bihar Teacher News बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रधान शिक्षक के लिए श्रेणीवार न्यूनतम अर्हतांक (क्वालीफाइंग मार्क्स) जारी किया है। लेकिन इस बार ...और पढ़ें

HighLights
- एक नवंबर को जारी परिणाम में ईडब्ल्यूएस के ग्राफ में 48 कटआफ अंक दर्ज
- बीपीएससी ने बुधवार को स्पष्ट किया ईडब्ल्यूएस का न्यूनतम अर्हतांक 60 अंक
- ई-मेल से विभिन्न कैटेगरी के अभ्यर्थी कटआफ को लेकर दर्ज करा रहे हैं आपत्ति
जयशंकर बिहारी, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बुधवार को प्रधान शिक्षक के लिए श्रेणीवार न्यूनतम अर्हतांक (क्वालीफाइंग मार्क्स) को विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है। इसमें सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हताक 40 प्रतिशत बताया गया है। प्रधान शिक्षक की मेधा सूची 150 अंकों पर जारी की गई है।
जिसके अनुसार आर्थिक रूप से कमोजर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी को प्रधान शिक्षक बनने के लिए कम से कम 60 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, एक नवंबर को जारी प्रधान शिक्षक के परिणाम में ईडब्ल्यूएस का कटआफ अंक 48 दर्शाया गया है।
क्या कहना है अभ्यर्थियों का?
अभ्यर्थियों का कहना है कि बुधवार को जारी विज्ञप्ति से ऊहापोह की स्थिति और बढ़ गई है।
खबरें और भी
टंकण में त्रुटि है तो स्पष्ट करे आयोग