Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC Teacher News: नीतीश कुमार फिर बनाएंगे रिकॉर्ड! इन जिलों के 26 हजार से ज्यादा शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 02:41 PM (IST)

    BPSC Teacher News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वह शनिवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 हजार से ज्याद ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार फिर बनाएंगे रिकॉर्ड! इन जिलों के 26 हजार से ज्यादा शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र
    नीतीश कुमार फिर बनाएंगे रिकॉर्ड! इन जिलों के 26 हजार से ज्यादा शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

    HighLights

    1. 13 जनवरी को गांधी मैदान में 16 जिलों के 26,925 शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
    2. शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव ने सभी जिला अधिकारी को दिया निर्देश

    राज्य ब्यूरो, पटना। BPSC Teacher Appointment Letter 13 जनवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शिक्षक नियुक्ति पत्र समारोह में 16 जिलों के 26,925 नवनियुक्त अध्यापक आएंगे जिनके बीच तदर्थ नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। बाकी 26 जिलों में जिला मुख्यालय स्तर पर आयोजित समारोह में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पद दिए जाएंगे। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    गुरुवार को शिक्षा विभाग के सचिव एवं प्रभारी अपर मुख्य सचिव बैद्यनाथ यादव ने इस संबंध में सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश पत्र जारी किया।

    इन जिलों के शिक्षक आएंगे गांधी मैदान

    सचिव बैद्यनाथ यादव के निर्देश के मुताबिक गांधी मैदान में आयोजित समारोह में पटना जिले के 2500, नालंदा और औरंगाबाद से 1800-1800, वैशाली, समस्तीपुर , भोजपुर , बेगूसराय से 2000-2000, मुजफ्फरपुर से 3000, सारण के 3500, पूर्वी चंपारण तथा दरभंगा से 1500-1500, लखीसराय से 775, शेखपुरा से 500, जहानाबाद से 600, अरवल से 450 एवं बक्सर से 1000 शिक्षक शामिल होंगे।

    पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, बक्सर, जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुरा और लखीसराय में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

    24 जिलों में होंगे कार्यक्रम

    24 जिलों में अररिया, बांका, भागलपुर, गया, गोपालगंज, जमुई, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज ,मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सिवान, सुपौल, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण जिलों में नियुक्त पत्र वितरण समारोह होगा।

    इन जिलों के अलावा दरभंगा और पूर्वी चंपारण के कुछ शिक्षकों को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद इन दोनों जिलों के जिला मुख्यालयों पर भी नियुक्ति पत्र वितरित दिए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बिहार में 40 सीटें और 60 से ज्यादा उम्मीदवार... BJP नेता ने बता दी I.N.D.I.A की जमीनी हकीकत

    ये भी पढ़ें- BPSC Tre 2.0: शनिवार को नियुक्ति पत्र बांटेगी नीतीश सरकार, पटना में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था; इन रूटों पर नहीं मिलेगी एंट्री