यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC Teacher Allowance: बीपीएससी शिक्षकों को अपडेट भत्ते का भुगतान जल्द, शिक्षा विभाग ने लिखा पत्र
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा नियुक्त राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के मकान किराया भत्ता वार्षिक वेतन वृद्धि और अन्य भत्ते अब एचआरएमएस पोर ...और पढ़ें

HighLights
- बीपीएससी शिक्षकों के भत्ते अपडेट होंगे।
- एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
- शिक्षा विभाग ने लिखा पत्र।
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत वैसे शिक्षक, जो बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अध्यापक नियुक्ति परीक्षा से नियुक्त हुए हैं, उन शिक्षकों का मकान किराया भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य भत्ते एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट होंगे, ताकि उनके वेतनमान के साथ भुगतान जल्द हो सके। इसके लिए शिक्षा विभाग ने बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी को पत्र लिखा है।
शिक्षा विभाग के सीएफएमएस-एचआरएमएस कोषांग के प्रभारी बाल्मीकि कुमार के हस्ताक्षर से बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के विशेष कार्य पदाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के मकान किराया भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य भत्ते एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट करने का आग्रह किया गया था, लेकिन अभी भी वे एचआरएमएस पोर्टल पर जिला में ऑप्शन दिख नहीं रहा है।
इसके मद्देनजर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के मकान किराया भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि एवं अन्य भत्ते एचआरएमएस पोर्टल पर अपडेट करते हुए इसकी सूचना मांगी गई है। साथ ही कहा गया है कि शिक्षकों के भत्ते आदि का भुगतान हेतु संबंधित पोर्टल पर सूचना अग्रसारित किया जाना चाहिए।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की अध्यापक नियुक्ति परीक्षा से नियुक्त शिक्षकों का भत्ता आदि अपडेट नहीं होने की लगातार शिकायतें शिक्षा विभाग को प्राप्त हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- BPSC ने 74 पदों पर निकाली भर्ती, मगर आवेदन मिले सिर्फ 2; योग्यता पर उठे सवाल
ये भी पढ़ें- Bihar Teacher: बिहार में 36968 शिक्षकों को 28 जिलों में मिले स्कूल, ज्वाइनिंग डेट का ये है अपडेट