यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC TRE 2: दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए कब होगी परीक्षा, क्या है आवेदन की अंतिम तिथि? यहां जानें अपने हर सवाल का जवाब
BPSC Teacher Recruitment बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए अभ्यर्थी 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अब उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाए ...और पढ़ें

HighLights
- शिक्षक की एक सीट पर पांच दावेदार पंजीयन, शुल्क व आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करने वाले ही परीक्षा में होंगे शामिल
- सात से 10 दिसंबर तक विभिन्न पालियों में आयोजित होगी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा
- मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि हुई समाप्त
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Teacher Recruitment Phase Two बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की द्वितीय अध्यापक नियुक्ति की मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीयन व शुल्क जमा की तिथि समाप्त हो चुकी है। तीनों श्रेणी के विद्यालयों की एक लाख 12 हजार सीटों के लिए पांच लाख 79 हजार 64 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें से पांच लाख 72 हजार 636 ने ही शुल्क जमा किया।
मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक की एक सीट के लिए पांच अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। सचिव रविभूषण ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा की प्रक्रिया पूरी की है। वही 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कर शुल्क जमा नहीं किया है, उनका रजिस्ट्रेशन स्वत: रद्द हो जाएगा।
मेंटेनेंस का कम पूरा, अब करें आवेदन
सचिव सह परीक्षा नियंत्रक रविभूषण ने बताया कि 18 से 20 नवंबर की सुबह तक सर्वर मेंटेनेंस के कारण विद्यालय अध्यापक के लिए ऑनलाइन आवेदन और 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा था। अब रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करने वाले शिक्षक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र भी डाउनलोड हो रहा है। दो दिनों तक चले मेंटेनेंस वर्क के विरुद्ध आवेदन की तिथि में किसी तरह के विस्तार के इंतजार में अभ्यर्थी नहीं रहें। आवेदन की तिथि में विस्तार नहीं किया जाएगा। परीक्षा सात से 10 दिसंबर तक विभिन्न पालियों में संभावित है।
खबरें और भी
प्राथमिक शिक्षक के लिए 25 तक रजिस्ट्रेशन व आवेदन
बीपीएससी पहले चरण की शिक्षक नियुक्ति में प्राथमिक की रिक्त नौ हजार 431 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन, शुल्क व आवेदन 25 नवंबर तक स्वीकार करेगा। अब सिर्फ प्राथमिक के लिए आवेदन नए सिरे से स्वीकार किए जा रहे हैं।
वैसे अभ्यर्थी जो पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है और वह प्राथमिक के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनके द्वारा पूर्व से प्राप्त यूजर नेम एवं पासवर्ड से लागइन कर डैशबोर्ड पर उपलब्ध लिंक से इसकी प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे। वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा पूर्व में किसी भी कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। 25 नवंबर के बाद आवेदन के लिए लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगा।