Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSSC Vacancy: सालभर के अंदर बहाल होंगे 47 हजार दारोगा-सिपाही, जल्द आ सकता है बड़ा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 11:53 PM (IST)

    BPSSC Bihar Daroga Bharti आने वाले एक साल में बिहार पुलिस में करीब 47 हजार दारोगा-सिपाही के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह बहाली दो चरणों में होगी। सिपाही ...और पढ़ें

    BPSSC SI Sipahi Vacancy: दूसरे चरण में 2024 में 24 हजार 269 सिपाही-दारोगा की नियुक्ति का लक्ष्य।
    BPSSC SI Sipahi Vacancy: दूसरे चरण में 2024 में 24 हजार 269 सिपाही-दारोगा की नियुक्ति का लक्ष्य।

    HighLights

    1. आने वाले एक साल में करीब 47 हजार दारोगा और सिपाही की होनी है बहाली।
    2. दारोगा बहाली के लिए परीक्षा को लेकर जल्द आ सकता है कोई अपडेट।

    राज्य ब्यूरो, पटना। BPSSC SI Vacancy बिहार पुलिस में आने वाले एक साल में करीब 47 हजार दारोगा और सिपाही की बहाली होनी है। यह बहाली दो चरणों में होनी है। पहले चरण में इस साल 21 हजार 391 सिपाही और 1275 दारोगा की बहाली के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इसे लेकर सिपाही भर्ती की पहली परीक्षा भी हुई थी, लेकिन पेपर लीक के कारण उसे रद्द कर दिया गया था।

    2024 में 24 हजार सिपाही-दारोगा की भर्ती

    दारोगा बहाली के लिए परीक्षा को लेकर जल्द ही कोई अपडेट जारी किया जा सकता है। इसके अलावा, दूसरे चरण में 2024 में 24 हजार 269 सिपाही-दारोगा की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है।

    इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया है। इनमें 19,469 सिपाही, 2800 सिपाही चालक और करीब दो हजार दारोगा शामिल हैं।

    75 हजार पदों को भरने की दी गई थी स्वीकृति

    दरअसल, गृह विभाग के द्वारा इसी साल बिहार पुलिस में 75 हजार 543 पदों को भरे जाने की स्वीकृति दी गई थी। इस साल होने वाली बहाली के बाद जनसंख्या आधारित सीधी नियुक्ति के 48 हजार 447 पद शेष हैं।

    इनमें 20 हजार 937 पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) एवं समकक्ष, 22 हजार 10 सिपाही एवं समकक्ष, जबकि 5500 सिपाही चालक के पद शामिल हैं। गृह विभाग एवं वित्त विभाग की सहमति के बाद वर्षवार इन पदों पर बहाली होनी है।

    खबरें और भी

    13 साल में नियुक्त हुए 74 हजार से अधिक पुलिसकर्मी

    बिहार पुलिस में पिछले 13 सालों में 74 हजार से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की बहाली की जा चुकी है।

    2010 से अब तक छह चरणों में हुई बहाली के जरिए 62 हजार 136 सिपाही नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 8200 दारोगा, चार हजार चालक सिपाही और 300 पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri: बिहार शिक्षक भर्ती के बाद अब इस विभाग में निकलेगी बंपर वैकेंसी, हजारों पदों पर होगी नियुक्ति

    Bihar: 'झट से फॉर्म भरिए, फट से परीक्षा दीजिए और चट से नौकरी पाइये', शिक्षकों की नियुक्ति से गदगद दिखे तेजस्वी यादव