Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar में तीन दिन की Love Marriage: पत्नी को दोस्तों के पास छोड़ गया पति, ससुराल से भी धक्के मार कर भगाया

    By braj kishore singhEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Fri, 07 Jul 2023 11:46 AM (GMT+05:30)

    पटना के बाढ़ से तीन दिन की लव मैरिज का मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने शादी के तीसरे दिन अपनी पत्नी को छोड़ दिया। पत्नी अपने मायकेवालों के साथ ससुर ...और पढ़ें

    Bihar में तीन दिन की Love Marriage, ससुराल से भी दुल्हन को धक्के मार कर भगाया। प्रतीकात्मक तस्वीर
    Bihar में तीन दिन की Love Marriage, ससुराल से भी दुल्हन को धक्के मार कर भगाया। प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, बाढ़ (पटना)। पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में अपने परिवार के यहां आने-जाने के दौरान सन्नी कुमार नामक युवक का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। धीरे-धीरे प्यार-मोहब्बत और जीने-मरने की कसमें खाने के बाद आखिरकार सनी ने युवती के साथ 3 जुलाई को शादी कर ली।

    दोनों की शादी लड़की के घर पर ही हुई। हालांकि, शादी के बाद युवक अपनी प्रेमिका को अपने घर ना ले जाकर पटना ले गया और दो दिन तक घुमाता-फिराता रहा। आखिरकार, तीसरे दिन युवक ने स्टेशन के पास सरहन गांव के तीन लड़कों के के पास अपनी पत्नी को छोड़ दिया।

    इधर, लड़का पक्ष के परिजनों ने युवक के अचानक गायब हो जाने की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, गुरुवार के दिन लड़की पक्ष के लोग युवती को लेकर आपसी समझौता और लड़का पक्ष से मिन्नतें करने के लिए सरहन गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।

    दुल्हन को धक्के मार कर ससुराल से निकाला

    लड़का पक्ष के लोगों ने दुल्हन और उसके घरवालों को धक्के मार कर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ बाढ़ पुलिस के पास पहुंची और ससुरालवालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के ने लड़की की जिंदगी बर्बाद कर सड़क पर छोड़ दिया है। इसकी सजा उसे मिलनी चाहिए।

    खबरें और भी

    लड़के को गायब करने का आरोप

    वहीं, लड़के पक्ष वालों का कहना है कि उनके बेटे को लड़की पक्षवालों ने कहीं गायब कर दिया है। हालांकि, लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का जिस मोटरसाइकिल से हमारे घर पर आया था, वह अभी भी हमारे पास घर पर ही है। आरोप है कि लड़के की मां ने ही बेटे को कहीं भगा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।