यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budget 2024: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा विष्णुपद और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर, राजगीर-नालंदा पर भी सामने आया प्लान
Bihar Temple Corridor आज पेश किए गए केंद्रीय बजट में बिहार के लिए अलग-अलग मदों में 58900 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। इसमें कई प्रोजेक्ट्स प ...और पढ़ें

HighLights
- नालंदा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू होगा।
- राजगीर के समग्र विकास की भी पहल शुरू करने की घोषणा की गई है।
- विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर को विश्वस्तरीय तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय बजट ने नालंदा, राजगीर और बोधगया जैसे बिहार के पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं। आम बजट में घोषणा की गई है कि गया के विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर को विश्वस्तरीय तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के मॉडल के अनुरूप विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
राजगीर हिंदू-बौद्ध और जैनों की आस्था का केंद्र
इसके अलावा राजगीर के समग्र विकास की भी पहल शुरू करने की घोषणा की गई है। राजगीर हिंदुओं, बौद्धों और जैनों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व का स्थल है।
जैन मंदिर परिसर में 20वें तीर्थंकर मुनिसुव्रत का प्राचीन मंदिर है। सप्तऋषि या सात गर्म जलधाराओं का गर्म जल वाला ब्रह्मकुंड भी आस्था का केंद्र है।
इसी तरह नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुत्थान करने के अलावा नालंदा को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की भी योजना पर काम शुरू होगा। इसके लिए नालंदा के समग्र विकास का खाका बनाया जाएगा।
पर्यटन केंद्रों के विकास से रोजगार का सृजन तो होगा ही, निवेश को भी लोग प्रेरित होंगे। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों के लिए भी आर्थिक अवसर के दरवाजे खुलेंगे।
यह भी पढ़ें -
Nitish Kumar On Budget 2024: आप खुश हैं?- 'अरे! हां भाई', केंद्रीय बजट पर CM नीतीश का पहला रिएक्शन