Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 10th Result 2026: पटना जोन का पास प्रतिशत गिरा, बेटियों ने मारी बाजी; खगौल की दायल प्रभा को 99.6% अंक

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 05:11 AM (IST)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित किया। पटना जोन का पास प्रतिशत 89.33% रहा, जो पिछले वर्ष से 2.57% कम है। पटना की डीएवी खगौल की ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. पटना जोन का सीबीएसई 10वीं परिणाम 89.33% रहा।

    2. दयाल प्रभा ने 99.6% अंक प्राप्त कर पटना में टॉप किया।

    3. बिहार के 15,805 छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होगी।

    जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया। इसमें बिहार के सभी सीबीएससी मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं। रिजल्ट में पटना जोन के विद्यार्थियों का प्रदर्शन इस बार 89.33 प्रतिशत रहा है। पिछले बार की तुलना में इस बार पटना जोन का रिजल्ट में 2.57 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

    वर्ष 2025 में 10वीं में पटना जोन का रिजल्ट 91.90 प्रतिशत रहा। वर्ष 2024 में 92.91 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। पटना जोन के विद्यार्थियों का प्रदर्शन इस बार वर्ष 2025 और 2024 की तुलना में खराब रहा है। 

    दायल प्रभाएआई ने 99.6 प्रतिशत अंक

    पटना के डीएवी खगौल की छात्रा दायल प्रभा ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। सीबीएसई के अनुसार पटना जोन से परीक्षा में शामिल होने के लिए एक लाख 81 हजार 101 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें एक लाख 12 हजार 290 छात्र और 69 हजार 111 छात्राएं थीं। इनमें से एक लाख 10 हजार 933 छात्र व 68 हजार 485 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। 

    उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 98 हजार 304 छात्र और 61 हजार 971 छात्राएं शामिल हैं। 88.6 प्रतिशत छात्र और 90.49 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुईं। केंद्रीय विद्यालय का 99.6 व नवोदय विद्यालय के 99.81 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। पटना जोन से 1206 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। बिहार के 15 हजार 805 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंटल लगा है।