'फ्रांस-जापान-स्पेन से भी आगे रहा बिहार', CEC ज्ञानेश कुमार ने बताया लोकतंत्र का मजबूत उदाहरण
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत की सराहना की, जो फ्रांस और जापान जैसे देशों ...और पढ़ें

पटना एयरपोर्ट स्टेट हैंगर में पत्रकारों से बातचीत करते चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार। साथ हैं बिहार के सीईओ विनोद सिंह गुजियाल, महानिदेशक मीडिया आशीष गोयल एवं महानिदेशक आईटी सीमा खन्ना। सौ : निर्वाचन विभाग
HighLights
बिहार का मतदान प्रतिशत विकसित देशों से भी अधिक।
मतदाता सूची शुद्धिकरण देश में सबसे सफल रहा।
सीईसी ज्ञानेश कुमार नालंदा, पटना में संवाद करेंगे।
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का देशभर में सबसे सफल आयोजन बिहार से ही शुरू हुआ।
विगत विधानसभा चुनाव में यहां मतदान प्रतिशत भी आजादी से लेकर अब तक हुए चुनाव में सर्वाधिक रहा। वस्तुतः कई विकसित देशों फ्रांस, जापान एवं स्पेन की तुलना में ज्यादा मतदान प्रतिशत बिहार में दर्ज किया गया।
रिकॉर्ड मतदान के लिए जताया आभार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वैशाली लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने रिकाॅर्ड मतदान के लिए बिहार के मतदाताओं का आभार भी जताया।
इसके बाद वे सीतामढ़ी, मधुबनी एवं वैशाली जिले के जिला निर्वाचन तंत्र के साथ संवाद किया। साथ ही बिहार के समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों भ्रमण किया।
सोमवार को नालंदा में बीएलओ के साथ जमीनी अनुभव से लेकर एवं युवाओं से लोकतांत्रिक सहभागिता, निर्वाचन साक्षरता, डिजिटल सहभागिता व लोकतंत्र में नागरिकों की सार्थक सहभागिता पर विमर्श प्रस्तावित है।
नालंदा में बीएलओ व पटना में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद
सोमवार को नालंदा विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज सभागार में ज्ञानेश बिहार के 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ संवाद करेंगे। वे पिछले एक वर्ष के दौरान विभिन्न राज्यों के दौरे में बीएलओ के साथ नियमित संवाद कर रहे हैं।
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नालंदा में होने वाला यह संवाद बीएलओ के अनुभवों, जमीनी चुनौतियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उपायों पर सीधे विचार-विमर्श व संवाद करेंगे।
इसके उपरांत पटना में गांधी मैदान के पास स्थित ज्ञान भवन में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएससी) 2.0 एवं ईसीआइनेट पर एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। स्कूल, काॅलेज एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों निर्वाचन साक्षरता का पाठ पढ़ाऐंगे।
सम्मेलन में बिहार के 400 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों से हजारों विद्यार्थी, शिक्षक, विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्य एवं संस्थान प्रमुख भाग लेंगे।
इससे पहले पटना पहुंचने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल, महानिदेशक (आइटी) डा. सीमा खन्ना सहित आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
